Shardiya Navratri 2024 Ashtami-Navami Puja: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पूजा का विशेष महत्व है। इन दोनों दिन कन्या पूजन का विधान है। अष्टमी-नवमी को महा अष्टमी, दुर्गाष्टमी और महा नवमी पूजा के नाम से जाना है। इस साल लोगों में अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तो आज हम आपको बताएंगे कि शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी किस दिन मनाई जाएगी। साथ ही जानेंगे कि पूजा के लिए कौनसा मुहूर्त उत्तम रहेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। अष्टमी तिथि का समापन 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर होगा। ऐसे में नवरात्रि की महा अष्टमी पूजा 11 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी।
पंचाग के मुताबिक, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से होगा। नवमी तिथि समाप्त 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगी। महा नवमी पूजा 11 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। वहीं नवरात्रि का पारण 12 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।
पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पूजा एक ही दिन की जाएगी। 11 अक्टूबर को ही महा अष्टमी और महा नवमी पूजा होगी। 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से पहले अष्टमी की पूजा और इसके बाद महा नवमी की पूजा कर सकते हैं। इसी दिन कन्या पूजा भी किया जाएगा। महा अष्टमी और महा नवमी के दिन कुंवारी 9 कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। कन्याओं को भोजन कराने के बाद कुछ भेंट जरूर दें। ऐसा करने से घर समृद्धि और संपन्नता बनी रहेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद