1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव की राजनीति शुरू, महायुति VS MVA किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं? यहां जानें

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव की राजनीति शुरू, महायुति VS MVA किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं? यहां जानें

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 20, 2026 07:28 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 07:33 pm IST

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बता दें कि राज्यसभा में महाराष्ट्र से 7 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में इन सीटों के लिए जल्द ही चुनाव होंगे। आइए जानते हैं कि इस चुनाव में महायुति या MVA में से किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं।

maharashtra rajya sabha election MVA vs Mahayuti- India TV Hindi
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटों के लिए जल्द ही चुनाव का आयोजन कराया जाना है। हालांकि, राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव में इस बार सियासी मुकाबला एकतरफा रहने वाला है। मौजूदा विधानसभा गणित के आधार पर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन बढ़त में दिख रहा है। मुकाबला 6/1 होने की उम्मीद जताई जा रही है। यानी की महायुति के 6 तो विपक्ष एमवीए का सिर्फ 1 सदस्य राज्यसभा जा सकता है। आइए जानते हैं राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित हमारी इस खबर में।

महाराष्ट्र विधानसभा का गणित

कुल- 288 सदस्य

महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन)

  • भारतीय जनता पार्टी– 132
  • शिवसेना– 56
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी– 40 (अजीत पवार निधन से एक कम पहले 41 थे)

अन्य/निर्दलीय समर्थन सहित कुल आंकड़ा– करीब 232

महाविकास आघाड़ी (विपक्ष)

  • शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)– 20
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस– 16
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)– 10
  • अन्य दल व निर्दलीय– सीमित संख्या

कुल 46/47

राज्यसभा सीट का समीकरण

आपको बता दें कि एक राज्यसभा सीट के लिए औसतन 38–42 विधायकों के मतों की (कोटा) आवश्यकता पड़ती है (अंतिम संख्या उम्मीदवारों की कुल संख्या पर निर्भर करती है)। बता दें कि यदि दोनों खेमे अपनी ताकत से अधिक उम्मीदवार उतारते हैं तो क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ सकता है। पिछले चुनावों में भी क्रॉस वोटिंग ने नतीजे बदले थे।

  • संभावित समीकरण: 7 सीटों का गणित
  • महायुति: 6 सीटे आराम से निकालने की स्थिति में।
  • महाविकास आघाड़ी: सिर्फ़ एक सीट मिल सकती है, लेकिन तीनों दलों के बीच दावेदारी से खींचतान तय।

राज्यसभा में किनका कार्यकाल समाप्त हो रहा?

महाराष्ट्र से जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें प्रमुख नाम शामिल है-:

  • रामदास आठवले (आरपीआई-ए, केंद्रीय मंत्री)– दोबारा राज्यसभा की प्रबल इच्छा
  • राजनी पाटिल (कांग्रेस)
  • धैर्यशील पाटिल (बीजेपी)
  • भागवत कराड ( बीजेपी)
  • प्रियंका चतुर्वेदी (यूबीटी)
  • शरद पवार (एनसीपी-शरद गुट)
  • फौजिया खान (एनसीपी-शरद गुट)

महाविकास आघाड़ी में खींचतान तय

महायुति खेमे में भाजपा नए चेहरे उतारकर चौंका सकती है। शिंदे और अजित पवार गुट भी अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं। वहीं, महाविकास आघाड़ी में यूबीटी, कांग्रेस और शरद पवार गुट के बीच सीट बंटवारे को लेकर जोर आजमाइश तय मानी जा रही है। कांग्रेस भी अपने संख्या बल के आधार पर एक सीट चाहती है।

केंद्र की राजनीति पर असर

राज्यसभा में बहुमत का सीधा असर केंद्र सरकार की विधायी रणनीति पर पड़ता है। खासकर संवैधानिक संशोधन और अहम विधेयकों के पारित होने के संदर्भ में। इन 7 सीटों के परिणाम उच्च सदन में ताकत के संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं।

राजनीतिक बयानबाजी 

सीएम फडणवीस AI समिट के लिए आज दिल्ली गए तब उन्होंने कहा की महायुति 7 में से 6 सीट निश्चित जीतेगी। यूबीटी शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने राज्यसभा और विधानपरिषद दोनों जगह दावा ठोंका है। कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कल मुंबई में शरद पवार की दावेदारी पर कहा कि अभी चर्चा नहीं हुई पर गठबंधन में चर्चा होगी। कुल मिलाकर महायुति में ज्यादा टेंशन नहीं है पर एमवीए में एक सीट के लिए अभी से मारामारी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें- बगावती नगर सेवकों के खिलाफ एक्शन लेगी बीजेपी, बावनकुले बोले- 'प्रदेश अध्यक्ष कड़ी कार्रवाई करेंगे'

भिवंडी मेयर चुनाव में बीजेपी की हार, भाजपा के बागी सेक्यूलर फ्रंट के नारायण चौधरी बने महापौर, जानें क्यों की बगावत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।