1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भिवंडी मेयर चुनाव में बीजेपी की हार, भाजपा के बागी सेक्यूलर फ्रंट के नारायण चौधरी बने महापौर, जानें क्यों की बगावत

भिवंडी मेयर चुनाव में बीजेपी की हार, भाजपा के बागी सेक्यूलर फ्रंट के नारायण चौधरी बने महापौर, जानें क्यों की बगावत

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 20, 2026 01:14 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 01:45 pm IST

भिवंडी मेयर चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया है। इसमें बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई है और भाजपा के ही बागी नेता सेक्युलर फ्रंट के नारायण चौधरी मेयर चुने गए हैं। जानें कौन हैं भाजपा से बगावत कर सेक्यूलर फ्रंट ज्वाइन करने वाले नारायण चौधरी?

नारायण चौधरी बने भिवंडी के मेयर- India TV Hindi
नारायण चौधरी बने भिवंडी के मेयर Image Source : REPORTER

भिवंडी मेयर चुनाव का नतीजा आ गया है जिसमें बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई है और पार्टी से बगावत कर सेक्युलर फ्रंट बनाने वाले नारायण चौधरी की जीत हुई है। नारायण चौधरी अब भिवंडी के मेयर चुने गए है। नारायण चौधरी को इस चुनाव में कुल 48  वोट मिले हैं। बता दें कि बीजेपी नेता नारायण चौधरी की लीडरशिप में नौ पार्षदों ने भाजपा से बगावत कर दूरी बना ली और ये सभी काउंसलर कांग्रेस के सपोर्ट वाले ‘भिवंडी सेक्युलर फ्रंट’ के करीब चले गए और फिर उनके लीडर नारायण चौधरी मेयर चुन लिए गए। बीजेपी के कुछ पार्षदों के कांग्रेस के सपोर्ट वाले फ्रंट में जाने से भिवंडी में माहौल 2017 के मेयर चुनाव के जैसा हो गया था। भाजपा समर्थकों ने इस घटनाक्रम को ‘स्ट्रेटेजिक पैंतरा’ बताया था।


भाजपा ने बदल दिया कैंडिडेट

बीजेपी ने बगावत करने वाले पार्षदों पर कार्रवाई करने की बात कही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी में दरार तब शुरू हुई जब उसने अपना मेयर कैंडिडेट बदल दिया और नारायण चौधरी का पत्ता कट गया। पार्टी ने शुरू में नारायण चौधरी को पार्टी का कैंडिडेट बताया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह स्नेहा पाटिल को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद नारायण चौधरी गुट ने दावा किया कि इस कदम से काउंसलर्स में नाराजगी पैदा हुई है।

नारायण चौधरी ने क्यों की थी भाजपा से बगावत

नारायण चौधरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पहले ही बताया था कि बीजेपी ने पहले मुझे अपना मेयर कैंडिडेट बनाया था, लेकिन बाद में मुझे बदल दिया। उन्होंने कहा कि आठ काउंसलर के साथ, मैं सेक्युलर फ्रंट को सपोर्ट देने पर विचार कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आखिरी फैसला लीगल कंसल्टेशन के बाद होगा। वहीं एसपी विधायक रईस शेख ने बताया कि मैंने भिवंडी के लोगों से वादा किया था कि सेक्युलर फ्रंट का मेयर चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा डेवलपमेंट से पता चलता है कि हम उस गोल के करीब हैं।

कांग्रेस नेता ने कही थी ये बात

महाराष्ट्र कांग्रेस के वाइस-प्रेसिडेंट गणेश पाटिल ने इस कदम की पुष्टि की थी और बताया था कि बीजेपी के नौ पार्षद भिवंडी सेक्युलर फ्रंट का हिस्सा होंगे और हम एनसीपी (शरद पवार) के साथ मिलकर गंभीर चर्चा कर रहे हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।