1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs OMN Score: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को बुरी तरह पीटा, टी20 विश्व कप 2026 का सफर समाप्त

AUS vs OMN Score: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को बुरी तरह पीटा, टी20 विश्व कप 2026 का सफर समाप्त

 Published : Feb 20, 2026 06:10 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 09:34 pm IST

AUS vs OMN Score: ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में ओमान को हरा दिया है। हालांकि इस जीत से केवल इतना हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया का सफर जीत के साथ खत्म हुआ है। टीम पहले ही अगले राउंड से बाहर हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया।

australia vs oman live cricket score- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान लाइव स्कोर Image Source : AFP

AUS vs OMN Score: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में 9 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने केवल 104 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने केवल 9.4 ओवर में ही 108 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया का केवल एक ही विकेट गिरा, आउट होने वाले बल्लेबाज ट्रेविस हेड रहे। इसके साथ ही ओमान और ऑस्ट्रेलिया का सफर टी20 विश्व कप में समाप्त हो चुका है। टीम अगले राउंड में नहीं जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खराब गया है ये विश्व कप

इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप काफी खराब गया है। टीम को जिम्बाब्वे और श्रीलंका से भी हार का ही सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम की कहानी खत्म हो गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला​ किया था। पहले ओमान ने बैटिंग की और मामूली स्कोर पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडन जेम्पा ने चार विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा ब्रेटलैट और मैक्सवेल को दो दो सफलताएं मिली। मार्कस स्टॉयनिस और नाथन ऐलिस को एक एक विकेट मिला।

ट्रेविस हेड हो गए आउट

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर से कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड पारी का आगाज करने के लिए उतरे। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की। लक्ष्य छोटा था, लेकिन इसके बाद भी मैच खत्म होने से पहले ही ट्रेविस हेड आउट हो गए। उन्होंने 19 बॉल पर 32 रन की पारी खेली। उन्होंने छह चौके लगाए। 

कप्तान मिचेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी

कप्तान मिचेल मार्श ने 33 बॉल पर 74 रनों की एक अच्छी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और चार छक्के आए। ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए जोश इंग्लिस ने 6 बॉल पर 12 रन बनाकर मैच जिता दिया। उन्होंने दो चौके लगाए। दूसरा चौका लगाकर उन्होंने टीम को जीत दिला दी। 

ओमान का स्क्वाड: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफियान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल, शफीक जान, करण सोनावाले, जय ओडेदरा, वसीम अली। 

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस, मैट रेनशॉ, मैथ्यू कुहनेमन, स्टीवन स्मिथ। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल