1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी के साथ दिखा शर्टलेस प्रदर्शन का आयोजन करने वाला नेता, BJP ने साधा निशाना

राहुल गांधी के साथ दिखा शर्टलेस प्रदर्शन का आयोजन करने वाला नेता, BJP ने साधा निशाना

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 20, 2026 04:52 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 05:42 pm IST

भाजपा सूत्रों के अनुसार, नरसिम्हा यादव ने आज एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीर राहुल गांधी के साथ सामने आई है।

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई तस्वीर। - India TV Hindi
संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई तस्वीर। Image Source : X/SAMBITSWARAJ

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से प्रतिनिधियों ने शिरकत की है। इस बीच शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर आयोजन के बीच प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि इस शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर अब कांग्रेस पार्टी खुद घिर गई है। भाजपा नेताओं के अलावा इंटरनेट पर आम यूजर्स ने भी यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन की आलोचना की है। हालांकि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को आज ही पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। FIR में दिल्ली पुलिस कई गंभीर धाराएं लगा रही है। पुलिस के साथ आरोपियों ने हाथपाई भी की। अब दिल्ली पुलिस इस मामले में लार्जर कॉन्सपिरेसी की जांच कर रही है। इस बीच बीजेपी ने प्रदर्शन का आयोजन करने वाले एक नेता की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह राहुल गांधी से हाथ मिलाते दिख रहे हैं।

राहुल गांधी के साथ नरसिम्हा यादव की तस्वीर

दरअसल, यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही उन्होंने प्रदर्शन के आयोजनकर्ता की राहुल गांधी के साथ तस्वीर साझा की। भाजपा सूत्रों के अनुसार, नरसिम्हा यादव ने आज एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीर राहुल गांधी के साथ सामने आई है। यह तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की प्रतीत हो रही है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान कृष्णा हरि (राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस, बिहार); कुंदन यादव, (राज्य सचिव, बिहार); अजय कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष, यूपी) और नरसिम्हा यादव (नेशनल कोऑर्डिनेटर, तेलंगाना) के रूप में हुई है। 

राहुल गांधी के साथ नरसिम्हा यादव की तस्वीर।
Image Source : REPORTER INPUTराहुल गांधी के साथ नरसिम्हा यादव की तस्वीर।

इस हरकत से Gen-Z जी में आक्रोश है

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने कहा, "आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कहने पर जो किया है, उसको लेकर हिंदुस्तान के युवाओं में, खासकर Gen-Z जी में आक्रोश है। दिल्ली के भारत मंडपम में AI Summit चल रहा है, जिसमें यूथ कांग्रेस के 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इन कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, उल्टी टी-शर्ट पहनकर अंदर प्रवेश किया और अंदर जाकर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया।

राहुल, सोनिया और प्रियंका की मौजूदगी में रची साजिश

संबित पात्रा ने कहा, "यह साजिश राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में, राहुल गांधी के निवास स्थान पर रची गई थी। यह प्रयोग है, संयोग नहीं। यह भारत के विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। एक ऐसे आयोजन में जहां विश्व नेता एआई शिखर सम्मेलन में उपस्थित हैं और भारत की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं घोर गद्दारों ने इस उत्सव को बाधित करने का फैसला किया।"

कांग्रेस के लिए तीन शब्द- 'टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस'

उन्होंने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सवाल उठाना हो या हवाई हमले की, राहुल गांधी पाकिस्तान की प्रशंसा और भारत का अपमान करना बखूबी जानते हैं। अगर गद्दारी का यही मतलब है, तो आप इसे और क्या कहेंगे? कांग्रेस के लिए मेरे पास केवल तीन शब्द हैं- टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस! कांग्रेस के पास इतना भी विवेक नहीं है कि यह समझ सके कि जो AI Summit चल रही है, वह भाजपा का समिट नहीं है, न ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी है। यह पूरे विश्व का AI Summit है, और वहां प्रदर्शन नहीं होता है।"

यह भी पढ़ें-

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के नेटिजेंस, कहा- 'कांग्रेस की बेशर्म हरकत'; BJP भी हमलावर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत