1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर धोने से पहले बालों में जरूर लगा लें ये एक चीज, एकदम सिल्की और मुलायम हो जाएंगे बाल, टूटना भी हो जाएगा कम

सिर धोने से पहले बालों में जरूर लगा लें ये एक चीज, एकदम सिल्की और मुलायम हो जाएंगे बाल, टूटना भी हो जाएगा कम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 20, 2026 02:45 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 02:45 pm IST

How To Get Silky Shiny Hair Naturally: बाल जितने ज्यादा रूखे और फ्रीजी होंगे, उतने ही ज्यादा टूटेंगे। बालों को सिल्की और मुलायम बनाने के लिए आप शैंपू करने से पहले ये एक चीज जरूर लगा लें। कुछ ही दिनों में एकदम स्मूद हेयर हो जाएंगे।

बालों को रेशमी मुलायम कैसे बनाएं- India TV Hindi
बालों को रेशमी मुलायम कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK

बालों की सही देखभाल करने से बाल शाइनी और लंबे होते हैं। इसके लिए कीमती प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। बाल जब रूखे और बेजान से होकर फ्रीजी हो जाते हैं तो ज्यादा टूटने लगते हैं। अगर आपके बाल भी झाड़ू जैसे हो गए हैं तो इस समस्या का बड़ा आसान सा समाधान है। जब भी आप शैंप करें उससे पहले बालों पर अच्छी तरह से एलोवेरा जेल लगा लें। इससे कुछ ही दिनों में आपके बाल रेशमी, शाइनी और मुलायम बन जाएंगे। आप देखेंगे कि हेयर फॉल की समस्या भी कम होने लगी है। अब जान लें बालों पर एलोवेरा कैसे लगाएं।

शैंपू करने से पहले बालों पर लगाएं एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल बालों के लिए वरदान है। इससे कड़े, रफ, फ्रीजी और रूखे बेजान से दिखने वाले बालों पर गजब का असर होता है। हफ्ते में 2-3 दिन बालों पर एलोवेरा जेल लगाने से बाल एकदम सॉफ्ट और सिल्की हो जाएंगे। आपके घर में अगर एलोवेरा का पौधा है तो उससे एक मोटी और जेल के भरपूर पत्ती तोड़ लें। अब पत्ती के सारे कांट हटा दें और ऊपर दिखाई देने वाला छिलका हटा दें। एलोवेरा की पत्ती ऊपर से हरी होती है लेकिन इसके अंदर सफेद जेल भरा होता है। पूरा जेल किसी चम्मच की मदद से निकाल लें और इसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें। 

ऐसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

अब जिस दिन आपको शैंपू करना है उससे कुछ घंटे पहले बालों पर अच्छी तरह से एलोवेरा जेल लगा लें। बालों की जड़ों पर और पूरे बालों को जेल से कवर कर दें। अब कोई शॉवर कैप पहन लें या ऐसे ही बालों को बांध लें। बालों पर 1 घंटे तक एलोवेरा जेल लगा रहने दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। हफ्ते में 2 बार कम से कम ऐसा जरूर करें। इससे आपके बाल मुलायम और रेशमी हो जाएंगे। हेयर फॉल की समस्या भी दूर हो जाएगी।

Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल