1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'बैंगन छोड़कर चेहरे पर सब लगाती हूं', एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने बताया ग्लोइंग स्किन का राज

'बैंगन छोड़कर चेहरे पर सब लगाती हूं', एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने बताया ग्लोइंग स्किन का राज

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 18, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 12:24 pm IST

Aditi Rao Hydari Skin Tips: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी एक्टिंग के साथ ही आपने खूबसूरती की लिए भी जानी जाती हैं। इस उम्र में ही उनकी त्वचा बेहद सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन है। अदिति राव हैदरी ने बताया वो चेहरे पर क्या क्या लगाती हैं।

अदिति राव हैदरी की स्किन का राज- India TV Hindi
अदिति राव हैदरी की स्किन का राज Image Source : INSTA/@ADITIRAOHYDARI

Aditi Rao Hydari Skincare: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी गजब की खूबसूरत हैं। उनकी ब्यूटी और सादगी के लाखों दीवाने हैं। उनकी उम्र का पता उनकी त्वचा से दूर-दूर तक नहीं लगता। अदिति राव हैदरी 47 साल की हो चुकी हैं लेकिन चेहरे से आज भी 20-25 साल की लगती हैं। उनकी मासूमियत, ग्लोइंग त्वचा और लहराती जुल्फें लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। लेकिन इसके लिए अदिति राव हैदरी महंगे कॉस्मेटिक्स की बजाय अपनी मां के बताए नुस्खे आजमाती हैं। उनका ब्यूटी सीक्रेट किचन है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सुंदरता के प्रति उनका नजरिया उनकी मां से मिला है। जो रोज के खाने में छुपा है।

अदिति ने बताया कि उनका स्किन केयर रुटीन उनके पोषण का ही एक हिस्सा है। जो चीजें वो खाती हैं वही चीजें वो चेहरे पर लगाती भी हैं। यानि पोषण सिर्फ अंदरूनी नहीं बल्कि बाहर से भी मिलता है। अदिति ने बताया कि 'मैं अपने चेहरे पर किचन की चीज़ें ही लगाती हूं और ये मुझे मेरी मां ने सिखाया है। सिर्फ बैंगन को छोड़कर मैं चेहरे पर हर चीज लगाती हूं' जो मैं खाती हूं उसे स्किन पर भी अप्लाई करती हैं।

ग्लोइंग त्वचा के लिए टिप्स

शहद- त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल जरूर करें। शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है जो नमी को लॉक करता है और त्वचा में सॉफ्टनेस लाता है।

हल्दी- त्वचा के लिए हल्दी किसी वरदान से कम नहीं है। हल्दी बेस्ड फेसपैक भी मिलते हैं। या आप किसी भी पैक में थोड़ी हल्दी मिक्स करके फेस पर लगाएं। इससे स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।

दही- पेट के लिए दही जितनी फायदेमंद है उतनी त्वचा पर लगाने में भी असरदार रोल प्ले करती है। दही में पाए जाने वाले प्राकृतिक लैक्टिक एसिड थकी हुई स्किन को सॉफ्ट और तरोताज़ा करने में मदद करते हैं।

एलोवेरा जेल- मुलायम और फ्रेश स्किन पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इससे स्किन को रिलेक्स मिलता है और त्वचा हाइड्रेट रहती है। एलोवेरा लगाने से त्वचा पर चमक आने लगती है।

ओट्स- अगर चेहरे पर गंदगी जमा है तो ओट्स स्क्रबिंग के लिए बेस्ट है। ओट्स में दूध या गुलाब जल मिलाकर फेस पर लगाएं और थोड़ी देर बाद रब कर लें। हल्के एक्सफोलिएशन के लिए ओट्स बेहतरीन है।

नारियल तेल- जिन लोगों की स्किन काफी रूखी और बेजान सी रहती है वो मॉइस्चराइजर के तौर पर नारियल का शुद्ध तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ड्राई स्किन हाइड्रेट रहती है।

   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल