1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri 2024 Navami: 11 या 12 अक्टूबर कब है नवरात्रि की महा नवमी? जानें पूजा और हवन का शुभ मुहूर्त

Navratri 2024 Navami: 11 या 12 अक्टूबर कब है नवरात्रि की महा नवमी? जानें पूजा और हवन का शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 09, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 06:32 pm IST

Navratri 2024: अगर आप भी नवरात्री की महा नवमी पूजा को लेकर असंजस की स्थिति में बने हुए हैं तो यहां जानिए कि इस साल नवमी कब है। साथ ही जानें कि नवरात्रि की नवमी हवन के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Navratri 2024- India TV Hindi
Navratri 2024 Image Source : INDIA TV

Shardiya Navratri 2024 Navami Date: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पूजा का विशेष महत्व होता है। इन्हीं दोनों दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। वहीं नवरात्रि की नवमी के अवसर होम या हवन करना भी अत्यंत अनुष्ठान माना जाता है। नवमी के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण नवमी होम करते हैं। ऐसा करने से उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन की प्राप्ति होती हैं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से जीवन में उत्पन्न होने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर दिन के समय नवमी होम किया जाता है। शास्त्रों में रात के समय किया गया होम फलदायी नहीं माना जाता है। नवरात्रि के नौवें दिन दिन के समय नवमी पूजा के बाद ही होम किया जाता है। तो आइए अब जानते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि की महा नवमी पूजा कब है और पूजा, होम के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

2024 में नवमी पूजा डेट और हवन शुभ मुहूर्त

इस साल शारदीय नवरात्रि की नवमी पूजा दो दिन की जाएगी। 11 और 12 अक्टूबर को महा नवमी  है। पंचांग के अनुसार,  नवमी तिथि का आरंभ 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर होगा। नवमी तिथि का समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। 11 अक्टूबर को हवन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं 12 अक्टूबर को नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक ही रहेगा। ऐसे में हवन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

कन्या पूजन

नवरात्रि की अष्टमी और महा नवमी के दिन कन्या पूजन का विधान है। इन दोनों दिन 9 छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी मुरादें पूरी करती हैं। कन्याओं को भोजन खिलाने के बाद उन्हें कुछ भेंट जरूर दें और विदा करने से पहले कन्याओं से आशीर्वाद भी लें। कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

नवरात्रि में अष्टमी तिथि पर करें हल्दी और चावल का ये आसान उपाय, घर में होगी धन-धान्य की वर्षा, बना रहेगा माता का आशीर्वाद

Navratri Ashtami Puja 2024: नवरात्रि की महा अष्टमी कब है? जानें सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म