1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 14 October 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

14 October 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 13, 2024 02:30 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 02:50 pm IST

14 October 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 14 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग- India TV Hindi
सोमवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

14 October 2024 Ka Panchang: 14 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि सोमवार सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। 14 अक्टूबर को रात 12 बजकर 43 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सोमवार को पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

14 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि- 14 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो चुकी है 
  • शतभिषा नक्षत्र- 14 अक्टूबर 2024 को रात 12 बजकर 43 मिनट तक
  • 14 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- पापांकुशा एकादशी व्रत

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 07:47 से सुबह 09:14 तक
  2. मुंबई- सुबह 08:00 से सुबह 09:28 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 07:50 से सुबह 09:16 तक
  4. लखनऊ- सुबह 07:31 से सुबह 08:58 तक
  5. भोपाल- सुबह 07:44 से सुबह 09:11 तक
  6. कोलकाता- सुबह 07:00 से सुबह 08:27 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 08:03 से सुबह 09:30 तक
  8. चेन्नई- सुबह 07:28 से सुबह 08:57 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:21 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:52 pm

पापांकुशा एकादशी  2024

आज पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा।आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। कहते हैं आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत करने से जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है, घर में पैसों की बढ़ोतरी होती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Health Horoscope 14th to 20th October 2024: सेहत के लिहाज से कैसे रहेगा मेष से लेकर मीन राशि तक वालों का यह सप्ताह, पढ़ें हेल्थ साप्ताहिक राशिफल

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सास को दें ये चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

Papakunsha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें सही समय और नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म