1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सास को दें ये चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सास को दें ये चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 13, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Oct 13, 2024 01:59 pm IST

Karwa Chauth 2024 Date: करवा चौथ के दिन अपनी सास को ये सामान जरूर देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।

Karwa Chauth 2024- India TV Hindi
Karwa Chauth 2024 Image Source : INDIA TV

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ सुहागिनों के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन विवाहित महिलाओं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चांद के दीदार के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से पति की आयु दीर्घायु होती हैं और दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहती है। करवा चौथ के दिन भगवान शिव, मां पार्वती, गणेश जी और कार्तिक जी के साथ करवा माता और चंद्रमा की पूजा की जाती है। करवा चौथ का व्रत बिना चंद्रमा को अर्घ्य दिए नहीं खोला जाता है। इसके अलावा करवा चौथ के दिन सास को ये चीजें देना भी शुभ माना गया है। कहते हैं कि सास को ये चीजें देने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।

करवा चौथ पर सास को क्या दिया जाता है?

करवा चौथ का व्रत सरगी के साथ शुरू होता है। सरगी सूर्योदय के ब्रह्म मुहूर्त में खाया जाता है। सरगी सास अपनी बहू को देती हैं। सरगी में मिठाई, सेंवई, ड्राई फ्रूट्स और फल दिया जाता है। इसके अलावा सुहाग का सामान भी सरगी में देने का विधान है। वहीं बहू द्वारा भी सास को कुछ चीजें देने का विधान है। करवा चौथ के दिन बहू अपनी सास को ये चीजें दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। 

बता दें कि करवा चौथ के दिन पूजा के लिए मिट्टी का करवा का इस्तेमाल किया जाता है। मिट्टी के करवा के अलावा मीठा करवा भी होता है, जिसे खांड करवा भी कहा जाता है। इस मीठे करवे में ड्राई फ्रूटस भी रखे जातें हैं। तो करवा चौथ के दिन अपनी सास को ये मीठा करवा, कपड़ा, सुहाग का सामान और शगुन के तौर पर कुछ पैसे दिए जाते हैं। 

इसके अलावा करवा चौथ के दिन बहू अपनी सास को  सोने-चांदी से बने गहने जैसे पायल, बिछिया गले की चेन या फिर कंगना भी दे सकती हैं। ये सब सास को देने अति शुभ माना जाता है। सास को शृंगार की सामग्री जैसे चूड़ियां, बिंदी, मेंहदी और काजल आदि चीजें देना भी शुभदायी माना जाता है। लेकिन ध्यान रहें कि ये सब चीजें पूजा के समय चौकी पर रखें और फिर पूजा करने के बाद ही ये सभी सामान अपनी सास को दें। कहते हैं कि ऐसा करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।

करवा चौथ तिथि और मुहूर्त

  • करवा चौथ व्रत- 20 अक्टूबर 2024
  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ - 20 अक्टूब को सबुह 6 बजकर 46 मिनट से
  • चतुर्थी तिथि समाप्त- 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 5 बजकर 46 मिनट शाम 7 बजकर 2 मिनट तक
  •  करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय - 20 अक्टूब को  शाम 7 बजकर 54 मिनट पर

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Papakunsha Ekadashi 2024: पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें सही समय और नियम

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा कब है? जानें इस दिन रात में चांद की रौशनी में क्यों रखी जाती है खीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म