1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Bhai Dooj 2023: 14 या 15 नवंबर कब मनाया जाएगा भाई दूज? डेट को लेकर न हों कन्फ्यूज, ये है सही तारीख और मुहूर्त

Bhai Dooj 2023: 14 या 15 नवंबर कब मनाया जाएगा भाई दूज? डेट को लेकर न हों कन्फ्यूज, ये है सही तारीख और मुहूर्त

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 13, 2023 04:47 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 04:55 pm IST

इस बार भाई दूज के त्यौहार को लेकर बड़ी कन्फ्यूजन है, कि यह त्यौहार 14 या 15 नवंबर को मनाया जाएगा। वैसे तो यह दीपावली पर्व के ठीक दो दिन बाद मनाया जाता है। इस बार भाई दूज का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा इसको लेकर अभी भी लोग असमंजस में पड़े हैं। तो आज हम आपको इसकी सही तिथि और तारीख बताने जा रहे हैं।

Bhai Dooj 2023- India TV Hindi
Bhai Dooj 2023 Image Source : INDIA TV

Bhai Dooj 2023: प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। यह त्यौहार बड़ा ही सुंदर और भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके सफल जीवन की कामना करती हैं। इस त्यौहार को लेकर मान्यता है कि मृत्यु के देवता यमराज एक बार अपनी बहन यमुना जी के घर गए थे और यमुना जी ने उनका स्वागत कर उनको तिलक लगाया था। उस दिन से यह पर्व भाई दूज के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

यमराज देव ने स्नेह पूर्वक अपनी बहन से कहा कि, अबसे हर साल कार्तिक मास की द्वितीया तिथि को जो भी बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर भाई दूज का पर्व मनाएंगी उनके भाईयों को दीर्घायु का वरदान मिलेगा और उनकी सदैव रक्षा होगी। तो आइये जानते हैं इस बार भाई दूज का त्यौहार कब मनाया जाएगा और क्या है इसका तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त मुहूर्त।

भाई दूज कब मनाएं

मान्यता के अनुसार भाई दूज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हर साल मनाई जाती है। इस बार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को यानी कल दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से लेकर 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार कोई भी त्यौहार और उसकी पूजा का शुभारंभ उदया तिथि में करना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस लिहाज से यह पर्व 15 नवंबर 2023 के दिन बुधवार को मनाना ज्यादा शुभ माना जाएगा।

भाई दूज का तिलक कब लगाएं

भाई दूज का तिलक कल लगाया जा सकता है। 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार यानी कल दोपहर को 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 19 मिनट के बीच कभी भी तिलक लगाया जा सकता है। वहीं अगर आप 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार को तिलक लगा रहे हैं। तो उसका शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

14 November 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा कब 13 या 14 नवंबर? डेट को लेकर है कन्फ्यूजन, तो नोट करें सही दिन और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म