1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 15 May 2026 Panchang: शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत, आयुष्मान योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 May 2026 Panchang: शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत, आयुष्मान योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : May 14, 2026 09:18 pm IST,  Updated : May 14, 2026 09:18 pm IST

15 May 2026 Ka Panchang: शुक्रवार के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। यहां जानिए 15 मई को 2026 के शुभ मुहूर्त क्या हैं।

15 May 2026 Panchang- India TV Hindi
15 मई 2026 पंचांग Image Source : INDIA TV
15 May 2026 Ka Panchang: 15 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। 15 मई को मासिक शिवरात्रि व्रत भी रखा जाएगा। 15 मई को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार के दिन रात 8 बजकर 15 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 15 मई को त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का दूसरा दिन है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार 15 मई 2026 का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
 
15 मई 2026 का पंचांग
  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि - 15 मई को सुबह 8 बजकर 32 मिनट से, 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक
  • आयुष्मान योग- 15 मई को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक
  • अश्विनी नक्षत्र- 15 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट तक
  • 15 मई के व्रत-त्योहार- मासिक शिवरात्रि व्रत, त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का दूसरा दिन
 
15 मई 2026 शुभ मुहूर्त 
  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:07 ए एम से 04:49 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 04:28 ए एम से 05:30 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:50 ए एम से 12:45 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:33 पी एम से 03:28 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:24 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या 07:05 पी एम से 08:07 पी एम
  • अमृत काल- 01:44 पी एम से 03:11 पी एम
 
15 मई 2026 के अशुभ मुहूर्त 
  • राहुकाल- 10:36 ए एम से 12:18 पी एम
  • यमगण्ड- 03:41 पी एम से 05:23 पी एम
  • गुलिक काल- 07:12 ए एम से 08:54 ए एम
  • विडाल योग- 05:30 ए एम से 08:14 पी एम
  • वर्ज्य- 04:38 पी एम से 06:04 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 08:13 ए एम से 09:08 ए एम
राहुकाल का समय
  • मुंबई- सुबह 10:58 से दोपहर 12:35 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:37 से दोपहर 12:19 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:22 से दोपहर 12:03 तक
  • भोपाल- सुबह 10:37 से दोपहर 12:17 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:33 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:57 से दोपहर 12:36 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:30 से दोपहर 12:05 तक
 
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 
  • सूर्योदय- सुबह 5:30 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 7: 05 बजे
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म