Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 16 February 2026 Ka Panchang: सोमवार को इतने बजे तक करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 February 2026 Ka Panchang: सोमवार को इतने बजे तक करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Feb 15, 2026 03:52 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 03:52 pm IST

16 February 2026 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 16 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोमवार का पंचांग

16 February 2026 Ka Panchang: 16 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि सोमवार शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। 16 फरवरी को देर रात 1 बजकर 50 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही सोमवार रात 8 बजकर 48 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

16 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 35 मिनट तक 
  • वरियान योग- 16 फरवरी 2026 को देर रात 1 बजकर 50 मिनट तक
  • श्रवण नक्षत्र- 16 फरवरी 2026 को रात 8 बजकर 48 मिनट तक
  • 16 फरवरी 2026 का व्रत-त्यौहार- महाशिवरात्रि व्रत पारण

महाशिवरात्रि व्रत पारण 2026

महाशिवरात्रि व्रत का पारण 16 फरवरी 2026 किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय सुबह 7 बजकर 6 मिनट से दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। पारण के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करें। इसके बाद भोलेनाथ को बेर और फल का भोग लगाएं। पूजा के बाद बेर का प्रसाद ग्रहण कर के अपना व्रत खोलें। पारण के दिन सात्विक आहार ही ग्रहण करें। व्रत का पारण करने से पहले आप किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को अन्न, धन और वस्त्र का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 08:23 से सुबह 09:47 तक
  2. मुंबई- सुबह 08:34 से सुबह 10:00 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 08:27 से सुबह 09:51 तक
  4. लखनऊ- सुबह 08:07 से सुबह 09:31 तक
  5. भोपाल- सुबह 08:18 से सुबह 09:43 तक
  6. कोलकाता- सुबह 07:34 से सुबह 08:59 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 08:37 से सुबह 10:03 तक
  8. चेन्नई- सुबह 07:59 से सुबह 09:27 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:58 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:11 pm

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं? नोट कर लें जरूरी नियम

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पूजा के बाद सामग्रियों का क्या करें? भूलकर भी कूड़े में न फेंकें, जान लें विसर्जन का सही तरीका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement