1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 22 March 2025 Ka Panchang: शनिवार को रखा जाएगा शीतला अष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

22 March 2025 Ka Panchang: शनिवार को रखा जाएगा शीतला अष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 21, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 03:41 pm IST

22 March 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 22 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शनिवार का पंचांग- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

22 March 2025 Ka Panchang: 22 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि शनिवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 22 मार्च को देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शनिवार को शीतलाष्टमी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

22 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

  • चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि- 22 मार्च 2025 को  पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक
  • मूल नक्षत्र- 22 मार्च 2025 को देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक
  • 22 मार्च 2025 व्रत-त्यौहार- शीतलाष्टमी व्रत

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 09:26 - 10:57 तक
  2. मुंबई- सुबह 09:44 - 11:15 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:28 - 10:59 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:12 - 10:43 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:25 - 10:56 तक
  6. कोलकाता- सुबह 08:42 - 10:13 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 09:45 - 11:16 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:14 - 10:45 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 6:22 am
  2. सूर्यास्त- शाम 6:33 pm

शीतला अष्टमी व्रत

चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा करने और बासी भोजन खाने की परंपरा है। साथ ही आज शीतला अष्टमी के दिन देवी मां को भी बासी भोजन का ही भोग लगाने की परंपरा है। इसीलिए इसे स्थानीय भाषा में बासौड़ा, बूढ़ा बसौड़ा या बसियौरा नामों से भी जाना जाता है। ये त्यौहार विशेष तौर पर मालवा, निमाड़, राजस्थान और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shukra Asta 2025: शुक्र हो चुके हैं अस्त, इन 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, धन का मिलेगा जबरदस्त लाभ

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, इन राशियों की बदलेगी तकदीर, देवी मां की बरसेगी कृपा

Weekly Horoscope: मार्च का आखिरी सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा? एक क्लिक में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म