1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 31 August 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

31 August 2024 Ka Panchang: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 30, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 02:58 pm IST

31 August 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 31 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शनिवार का पंचांग- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

31 August 2024 Ka Panchang: 31 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि शनिवार देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 40 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही 31 अगस्त को शाम 7 बजकर 41 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शनिवार से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व 1 सितंबर से शुरू होगा। साथ ही 31 अगस्त को शनि प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

31 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त

  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 31 अगस्त 2024 को देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक
  • वरीयान योग- 31 अगस्त 2024 को शाम 5 बजकर 40 मिनट तक
  • पुष्य नक्षत्र- 31 अगस्त को शाम 7 बजकर 41 मिनट तक
  • 31 अगस्त 2024 व्रत-त्यौहार-  शनि प्रदोष व्रत, पर्युषण पर्व

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:09 से सुबह 10:45 तक
  • मुंबई- सुबह 09:31 से दोपहर पहले 11:05 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:10 से सुबह 10:46 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:55 से सुबह 10:31 तक
  • भोपाल- सुबह 09:11 से सुबह 10:45 तक
  • कोलकाता- सुबह 08:27 से सुबह 10:02 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:30 से दोपहर पहले 11:04 तक
  • चेन्नई- सुबह 09:03 से सुबह 10:36 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:58 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:43 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

September Vrat-Festival List 2024: गणेश चतुर्थी से लेकर हरतालिका तीज तक, सितंबर माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

अगर पितृ दोष से चाहते हैं मुक्ति पाना तो सोमवती अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम, प्राप्त होगा पूर्वजों का आशीर्वाद

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बैठाने जा रहे हैं गणपति तो इन नियमों का जरूर करें पालन, वरना पूजा का नहीं मिलेगा फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म