1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 5 November 2024 Ka Panchang: मंगलवार से हो रही है सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत, जानें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और शुभ मुहूर्त

5 November 2024 Ka Panchang: मंगलवार से हो रही है सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत, जानें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और शुभ मुहूर्त

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 04, 2024 02:26 pm IST,  Updated : Nov 04, 2024 02:26 pm IST

5 November 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 5 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

5 November 2024 Ka Panchang: 5 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि मंगलवार रात 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। 5 नवंबर को सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। मंगलवार सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। 5 नवंबर को  वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा मंगलवार से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

5 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 5 नवंबर 2024 को रात 12 बजकर 17 मिनट तक
  • स्थायीजय योग- 5 नवंबर 2024 को सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक
  • ज्येष्ठा नक्षत्र- 5 नवंबर 2024 को  सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा
  • 5 नवंबर 2024 व्रत-त्यौहार- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत, छठ पूजा का पहला दिन (नहाय खाय)

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:49 से शाम 04:11 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:13 से शाम 04:38 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:48 से शाम 04:10 तक
  • लखनऊ- दोपहर 02:35 से दोपहर बाद 03:58 तक
  • भोपाल- दोपहर 02:51 से शाम 04:15 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:08 से दोपहर बाद 03:32 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:11 से शाम 04:35 तक
  • चेन्नई- दोपहर 02:47 से शाम 04:14 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:35 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:32 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली कब मनाई जाएगी? इस दिन धरती पर उतरते हैं देवतागण, यहां जानें सही तिथि

Chhath Puja 2024 Nahay Khay: कल नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है महापर्व छठ, जानें इस दिन किन नियमों का पालन करना होता है?

Tulsi Vivah 2024: इस साल तुलसी विवाह कब है? यहां जानिए सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म