Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: इस बार नवरात्रि की तिथियों को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस साल नवरात्रि पर्व नौ की जगह दस दिन मनाया जा रहा है। बता दें इस साल चौथा नवरात्र दो दिन पड़ा था। इसलिए 30 सितंबर को भले ही नवरात्रि पर्व का नौवां दिन हो लेकिन इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की ही पूजा की जाएगी। माता रानी का आठवां स्वरूप मां महागौरी हैं। मां महागौरी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इनका रंग पूर्णतः गोरा होने के कारण ही इन्हें महागौरी या श्वेताम्बर धरा भी कहा जाता है।
मां महागौरी की पूजा का महत्व
माता का वाहन बैल है। इसलिए इन्हें भी वृषारूढ़ा भी कहा जाता है। इनकी उपासना से भक्तों को अन्न-धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी को नारियल, नारियल की बर्फी और लड्डू का भोग लगाना शुभ होता है। वहीं मां महागौरी का प्रिय फूल मोगरा है।
मां महागौरी मंत्र (Navratri Day 8 Mantra)
1. ॐ देवी महागौर्यै नमः॥
2. सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोsस्तुते।।
3. श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
नवरात्रि के आठवें दिन का शुभ रंग (Navratri Day 8 Color)
- सफेद
- लाल
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: