1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri End Date 2025: नवरात्रि कब खत्म होगी, जानिए सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशहरा की सही डेट

Navratri End Date 2025: नवरात्रि कब खत्म होगी, जानिए सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशहरा की सही डेट

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 27, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 06:39 am IST

Navratri End Date 2025: नवरात्रि पर्व के समापन को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि की समाप्ति कब हो रही है। साथ ही बताएंगे सप्तमी से लेकर दशहरा तक की सही डेट।

navratri- India TV Hindi
नवरात्रि कब खत्म होगी Image Source : CANVA/FREEPIK

Navratri End Date 2025: इस साल शारदीय नवरात्रि में एक दिन बढ़ने के कारण सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीखों को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। कोई अष्टमी पर्व की तारीख 29 सितंबर बता रहा है तो कोई 30 सितंबर। ऐसे ही नवमी को लेकर भी काफी दुविधा बनी हुई है। इसलिए आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर करते हुए हम आपको बताएंगे सप्तमी से लेकर दशहरा तक की सही डेट।

नवरात्रि का समापन कब होगा 2025 (Navratri End Date 2025)

नवरात्रि पर्व का समापन 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के दिन होगा। इस दिन नवरात्रि व्रत का पारण और कलश विसर्जन किया जाएगा।

नवरात्रि की सप्तमी कब है 2025 (Navratri Saptami Date 2025)

नवरात्रि की सप्तमी 29 सितंबर 2025, सोमवार को है। सप्तमी तिथि का प्रारम्भ 28 सितम्बर 2025 को 02:27 पी एम बजे होगा और समापन 29 सितम्बर 2025 को 04:31 पी एम बजे होगा।

नवरात्रि की अष्टमी कब है 2025 (Navratri Ashtami 2025 Date)

नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर 2025, मंगलवार को है। अष्टमी तिथि का प्रारम्भ 29 सितम्बर 2025 को 04:31 पी एम बजे होगा और समापन 30 सितम्बर 2025 को 06:06 पी एम बजे होगा।

महा नवमी कब है 2025 में (Maha Navami 2025 Date)

महा नवमी 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को है। नवमी तिथि का प्रारम्भ 30 सितम्बर 2025 को 06:06 पी एम बजे होगा और समापन 1 अक्टूबर 2025 को 07:01 पी एम बजे होगा।

दशहरा कब है 2025 में (Dussehra 2025 Date)

दशहरा पर्व 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। विजय मुहूर्त 02:09 पी एम से 02:56 पी एम तक रहेगा। अपराह्न पूजा का समय 01:21 पी एम से 03:44 पी एम तक रहेगा। 

यह भी पढ़ें:

Navratri Kanya Pujan Time 2025: नवरात्रि में कन्या पूजन कब करें? अष्टमी और नवमी पर कन्या जिमाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Mata Ke Bhajan Lyrics In Hindi pdf: भगतो को दर्शन दे गयी रे एक छोटी सी कन्या...देखें माता रानी के ढोलक वाले भजन Lyrics

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म