1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. August 2022 Vrat Festival List: रक्षाबंधन और जन्माष्टमी समेत अगस्त में पड़ने वाले हैं खास व्रत-त्योहार, जानिए तारीख और समय

August 2022 Vrat Festival List: रक्षाबंधन और जन्माष्टमी समेत अगस्त में पड़ने वाले हैं खास व्रत-त्योहार, जानिए तारीख और समय

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 31, 2022 11:32 am IST,  Updated : Jul 31, 2022 11:59 am IST

August 2022 Vrat Festival List: अगस्त के पहले हफ्ते में नाग पंचमी (Nag Panchami 2022) पड़ रही है। दूसरे हफ्ते में सावन पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) और रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्योहार पड़ रहा है।

August 2022 Vrat Festival List- India TV Hindi
August 2022 Vrat Festival List Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अगस्त के पहले हफ्ते में नाग पंचमी पड़ रही है।
  • दूसरे हफ्ते में रक्षा बंधन का त्योहार पड़ रहा है।

August 2022 Vrat Festival List: अगस्त का महीना शुरू हो गया है। ये महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने में कई खास त्योहार और अहम व्रत पड़ने वाले हैं। देखा जाए तो ये पबरा महीना पूजा-पाठ और त्योहार में ही गुजरने वाला है।  अगस्त के पहले हफ्ते में नाग पंचमी (Nag Panchami 2022) पड़ रही है। दूसरे हफ्ते में सावन पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi) और रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्योहार पड़ रहा है। इसके अलावा इस महीने में सावन की पूर्णिमा (Sawan Purnima), कजरी तीज (Kajri Teej 2022), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2022), अजा एकादशी (Aja Ekadashi 2022), हरितालिका तीज (Haritalika Teej 2022) समेत कई अन्य व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। चलिए जानते हैं इस महीने में कब और कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। 

Ravivar ke Upay: रविवार के दिन इन उपायों को करने से नहीं होगी पैसों की कमी, मिलेगा भगवान सूर्य का भी आशीर्वाद

festivals
Image Source : PIXABAYfestivals

अगस्त 2022 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

  • 01 अगस्त, सोमवार- चतुर्थी तिथि , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सावन का तीसरा सोमवार 
  • 02 अगस्त, मंगलवार-  पंचमी तिथि, नाग पंचमी, सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत
  • 03 अगस्त, बुधवार- स्कंद षष्ठी व्रत, कल्कि जयंती 
  • 08 अगस्त, सोमवार श्रावण पुत्रदा एकादशी और सावन का चौथा सोमवार व्रत
  • 09 अगस्त, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत, सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत
  • 11 अगस्त, गुरुवार- रक्षा बंधन, राखी
  • 12 अगस्त, शुक्रवार- श्रावण पूर्णिमा व्रत, वरलक्ष्मी व्रत
  • 14 अगस्त, रविवार- कजरी तीज
  • 15 अगस्त, सोमवार- बहुला चतुर्थी
  • 17 अगस्त, बुधवार- सिंह संक्रांति, सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश
  • 19 अगस्त, शुक्रवार- श्री​कृष्ण जन्माष्टमी
  • 23 अगस्त, मंगलवार- अजा एकादशी
  • 24 अगस्त, बुधवार- प्रदोष व्रत
  • 25 अगस्त, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि
  • 27 अगस्त, शनिवार- भाद्रपद अमावस्या
  • 30 अगस्त, मंगलवार- हरतालिका तीज
  • 31 अगस्त, बुधवार- गणेश चतुर्थी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

ये भी पढ़ें-

Aaj Ka Panchang 31 July 2022: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Raksha bandhan 2022: रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले बहनें करें ये एक काम और फिर देखें चमत्कार!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म