1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर इन 5 राशियों को होने वाला है महालाभ, मां दुर्गा की कृपा से बनेंगे हर एक काम

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर इन 5 राशियों को होने वाला है महालाभ, मां दुर्गा की कृपा से बनेंगे हर एक काम

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Mar 18, 2023 09:15 am IST,  Updated : Mar 18, 2023 09:15 am IST

Chaitra Navratri 2023 Horoscope In Hindi: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस नवरात्रि मां दुर्गा कुछ राशियों के जातकों पर अपनी विशेष कृपा बनाएंगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां

Chaitra Navratri 2023 Horoscope In Hindi:- India TV Hindi
Chaitra Navratri 2023 Horoscope In Hindi: Image Source : INDIA TV

Chaitra Navratri 2023 Horoscope In Hindi:  चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। इस नवरात्र में मां दुर्गा के 9 रुपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। वहीं, ज्योतिष के अनुसार नवरात्रि शुरू होते ही कुछ राशियों का भाग्य खुल जाएगा। इन राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। माता रानी के आशीर्वाद से इन राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। इन राशि वालों के लिए नवरात्रि के 9 दिन वरदान के समान साबित होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में। 

1. मेष राशि (Aries)

मां दुर्गा की कृपा से मेष राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन लाभ होने का संकेत है। कार्यक्षेत्र में भी आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। इस दौरान खूब मान- सम्मान मिलेगा।

2. मिथुन राशि (Gemini)

नवरात्रि के मौके पर मिथुन राशि के जातकों पर माता रानी जमकर अपनी कृपा बरसाएंगी। इस दौरान मिथुन राशि वालों का भाग्योदय होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मिथुन राशि वाले धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। 

3. कन्या राशि (Virgo)

इस चैत्र नवरात्री कन्या राशि वाले जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनेगी। इस राशि के जातक को आर्थिक सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। 

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। माता रानी कृपा से धन लाभ भी हो सकता है।   आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। लेन- देन के लिए समय शुभ है। निवेश करने से लाभ होगा। 

5. मीन राशि (Pisces)

माता रानी की कृपा से मीन राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। इस दौरान आथिक पक्ष मजबूत होगा।  मान-सम्मान भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।  किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2023: राम नवमी पर करें रामचरितमानस की इन 7 चौपाइयों का पाठ, रघुनंदन पूरा करेंगे हर काज

लाल और गुलाबी गालों वालों का ऐसा होता है स्वभाव, कला के क्षेत्र में कमाते हैं खूब नाम 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म