Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ram Navami 2023: राम नवमी पर करें रामचरितमानस की इन 7 चौपाइयों का पाठ, रघुनंदन पूरा करेंगे हर काज

Ram Navami 2023: राम नवमी पर करें रामचरितमानस की इन 7 चौपाइयों का पाठ, रघुनंदन पूरा करेंगे हर काज

Written By: Vineeta Mandal Published : Mar 16, 2023 03:31 pm IST, Updated : Mar 20, 2023 10:03 am IST

Ramayan Chaupai: राम नवमी के दिन श्री रामचरितमानस का पाठ किया जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में रामायण का काफी महत्व है। बचपन से ही हर किसी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कहानी सुनाई जाती है।

Ram Navami 2023- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Ram Navami 2023

Ram Navami 2023: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन भगवान राम ने राजा दशरथ के घर में जन्म लिया था। कौशल्या नंदन का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। खासतौर से प्रभु राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामनवमी की खास रौनक रहती है। यहां दूर-दूर से राम भक्त जुटते हैं और सरायू नदी में स्नान कर रघुनंदन की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। कहते हैं कि राम नवमी की पूजा से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही राम

हिंदू धर्म में श्री राम कथा का अत्याधिक महत्व है। रामायण को पवित्र ग्रंथों में एक माना जाता है। हर दिन रामायाण का पाठ करने से सभी तरह की दुख-तकलीफ दूर हो जाती है। इतना ही नहीं श्री रामचरितमानस की चौपाइयां को पढ़ने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में रोजाना रामायण पढ़ा या सुना जाता है वहां प्रभु राम की कृपा बनी रहती है। तो इस राम नवमी के पावन अवसर पर श्री रामचरितमानस के इन 7 चौपाइयों का पाठ जरूर करें।

रामायण की इन 7 चौपाईयों का करें पाठ

1. मंगलमूल रामु सुत जासू। जो कछु कहिअ थोर सबु तासू।।

रायँ सुभायँ मुकुरु कर लीन्हा। बदनु बिलोकि मुकुटु सम कीन्हा।।

2. भव भेषज रघुनाथ जसु,सुनहि जे नर अरू नारि।
तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहि त्रिसिरारि।।

3. रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई। उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई।।
मनिगन पुर नर नारि सुजाती। सुचि अमोल सुंदर सब भाँती।।

4. जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए।।
भुवन चारिदस भूधर भारी। सुकृत मेघ बरषहि सुख बारी।।

5. हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रणाम।
राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।।

6. जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी। कबि उर अजिर नचावहिं बानी॥
मोरि सुधारिहि सो सब भाँती। जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥

7. श्रवन समीप भए सित केसा। मनहुं जरठपनु अस उपदेसा।।
नृप जुबराजु राम कहुँ देहू। जीवन जनम लाहु किन लेहू।।

8.  एक समय सब सहित समाजा। राजसभां रघुराजु बिराजा।।
सकल सुकृत मूरति नरनाहू। राम सुजसु सुनि अतिहि उछाहू।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2023: इस दिन मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव, इन मंत्रों के जाप से मिलेगी कौशल्या नंदन की कृपा'

Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च को घर-घर पधारेंगी मां दुर्गा, जानिए क्या है इस बार जगत जननी की सवारी

Vastu Tips: इस तरह कभी न रखें झाड़ू, वरना घर से हो जाएगा पैसों का सफाया! जानिए क्या है सही तरीका

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement