1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chaitra Navratri 2024: इस बार माता की सवारी क्या है, इसका किस राशि पर क्या पड़ेगा असर?

Chaitra Navratri 2024: इस बार माता की सवारी क्या है, इसका किस राशि पर क्या पड़ेगा असर?

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 08, 2024 04:09 pm IST,  Updated : Apr 08, 2024 04:09 pm IST

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि 2024 में 9 अप्रैल से शुरू है। इस बार माता की सवारी क्या है और इसका सभी राशियों पर कैसा असर देखने को मिलेगा, आइए जानते हैं।

Chaitra Navratri - India TV Hindi
Chaitra Navratri Image Source : INDIA TV

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल 2024 को है। इस बार नवरात्रि मंगलवार के दिन से शुरू हो रही है और वार के अनुसार ही माता की सवारी निर्धारित होती है। माता की सवारी यूं तो सिंह है लेकिन नवरात्रि में माता अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, साल 2024 में माता की सवारी क्या है और इसका सभी राशियों पर क्या असर देखने को मिलेगा। 

चैत्र नवरात्रि 2024 में ये है माता की सवारी 

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल मंगलवार के दिन से है, साथ ही इसी दिन से नव संवत्सर यानि हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होगी। शास्त्रों के अनुसार जब भी मंगलवार के दिन से नवरात्रि की शुरुआत होती है तो माता का वाहन अश्व यानि घोड़ा होता है। घोड़े को गति, युद्ध और ऊर्जा आदि का कारक माना गया है। इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी घोड़ा माता की सवारी होता है तो देश-दनिया में राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिलती है। साथ ही यह प्राकृतिक आपदाओं का भी संकेत माना गया है। यानि की घोड़े पर माता का सवार होकर आना बहुत शुभ नहीं होता। आइए अब जानते हैं कि घोड़े पर माता का सवार होकर आना किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों के जीवन में चुनौतियां आएंगी।   

इन राशियों को नवरात्रि के बाद मिलेंगे अच्छे परिणाम 

चैत्र नवरात्रि के बाद राशिचक्र की 6 राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये राशियां हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ। मेष और वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान आर्थिक लाभ मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा साथ ही आप धन भी संचित कर पाएंगे। वहीं कर्क राशि वालों के जीवन में जो परेशानियां चल रही थीं उनका अंत होगा, इस दौरान रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। सिंह और तुला राशि के जातकों को अच्छी जॉब मिल सकती है और आपकी कोई ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है। कुंभ राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य के द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

इन राशियों को करनी होगी मेहनत

राशिचक्र की जिन राशियों के लिए नवरात्रि के बाद का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, वह हैं मिथुन, कन्या, वृश्चिक,धनु, मकर, मीन। आपके समस्याओं से छुटाकारा पाने के लिए नवरात्रि के दौरान विधि-विधान से माता दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इन राशियों को अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत होगी, मेहनत से जी चुराएंगे तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी में फैसला लेने से भी इनको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में कोई परेशानी न आए इसलिए सोच-समझकर वार्तालाप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

नवरात्रि में करें ये उपाय राहु-केतु और शनि होंगे शांत, नहीं आएंगी जीवन में बाधाएं, मिलेगा धन लाभ

चैत्र नवरात्रि की पूजा के लिए सामग्री लिस्ट, कलश स्थापना का मुहूर्त और सही विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म