1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chaitra Navratri Upay: नवरात्रि में करें ये उपाय राहु-केतु और शनि होंगे शांत, नहीं आएंगी जीवन में बाधाएं, मिलेगा धन लाभ

Chaitra Navratri Upay: नवरात्रि में करें ये उपाय राहु-केतु और शनि होंगे शांत, नहीं आएंगी जीवन में बाधाएं, मिलेगा धन लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 08, 2024 11:54 am IST,  Updated : Apr 08, 2024 12:37 pm IST

Chaitra Navratri Upay: नवरात्रि के दौरान माता की पूजा तो की ही जाती है, लेकिन इस पावन पर्व के दौरान कुछ आसान उपाय करके आप राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभावों को भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Chaitra Navratri - India TV Hindi
Chaitra Navratri Image Source : INDIA TV

नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। यह एक ऐसा समय होता है जब आप माता की भक्ति में डूबकर अपने जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। माता की पूजा से मानसिक और शारीरिक शांति भक्तों को प्राप्त होती है। इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय करके आप राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभावों को भी कम कर सकते हैं। नवरात्रि के दौरान किये जाने वाले इन्हीं उपायों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 

इन उपायों से करें राहु-केतु और शनि को शांत

  1. नवरात्रि के दौरान अगर आप चांदी का एक हाथी खरीदें और उसे अपने घर के पूजा स्थल में रख दें तो इससे राहु ग्रह के बुरे प्रभाव कम होने होने लगते हैं। राहु का असर आपके करियर, भौतिक सुखों और मानसिकता पर होता है ऐसे में ये उपाय करने के बाद इन चीजों में सुधार होने लगता है। जो लोग करियर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं उनके लिए ये उपाय बहुत उत्तम माना गया है। 

     

  2. राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव के कारण आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, घर में कलह-कलेश होते हैं। ऐसे में आपको नवरात्रि के 9 दिनों में भगवान शिव को लौंग अर्पित करनी चाहिए। ये छोटा सा उपाय करके आप राहु-केतु को शांत कर सकते हैं। 
     
  3. अगर आप नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं तो राहु-केतु के दोष कम होते हैं। 
     
  4. राहु-केतु को शांत करने के लिए नवरात्रि के 9 दिनों तक आपको सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ये उपाय करने से आपको जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है। 
     
  5. शनि देव को भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है, ऐसे में आप नवरात्रि के दौरान अगर शिव उपासना करते हैं तो शनि के बुरे प्रभाव कम होने लगते हैं। इसके साथ ही जो लोग शनि की महादशा, ढैय्या या साढ़ेसाती से गुजर रहे हैं उनके लिए भी ये उपाय बहुत कारगर साबित हो सकता है। 
     
  6. नवरात्रि के नौ दिनों में अगर आप सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं तो शनि देव की कृपा आपको प्राप्त होती है। 
     
  7. नवरात्रि में माता चंद्रघंटा और ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से राहु-केतु के बुरे प्रभावों में कमी आती है।नवरात्रि के दौरान आपको एक लाल कपड़े में पांच कौड़ियां रखकर इसे घर की तिजौरी या जिस भी स्थान पर आप धन रखते हैं वहां रख देना चाहिए। इस उपाय से शनि और राहु-केतु की वजह से जो आर्थिक परेशानियां आपको आ रही हैं वो दूर हो जाती हैं। 

अगर आप भी जीवन में संतुलन और समृद्धि चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान आपको इन उपायों को आजमाकर देखना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

चैत्र नवरात्रि की पूजा के लिए सामग्री लिस्ट, कलश स्थापना का मुहूर्त और सही विधि

कलश स्थापना करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जान लीजिए सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म