1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन बन रहे हैं कई संयोग, जरूर करें ये उपाय, होगी अथाह धन की प्राप्ति

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन बन रहे हैं कई संयोग, जरूर करें ये उपाय, होगी अथाह धन की प्राप्ति

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 11, 2024 06:00 am IST,  Updated : Apr 11, 2024 06:00 am IST

Chaitra Navratri 2024 Remedies: आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन इन विशेष उपायों को करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन की समस्त परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

Chaitra Navratri 2024- India TV Hindi
Chaitra Navratri 2024 Image Source : INDIA TV

Chaitra Navratri 2024 3rd Day Upay: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है। चैत्र नवरात्र के तीसरा दिन मां दुर्गा की तीसरी शक्ति की उपासना का दिन है। यानि आज देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जाएगी। आज गणगौर व्रत भी है। प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का त्यौहार मनाया जाता है। आज विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और अपने सुख-सौभाग्य के लिए व्रत करती हैं, इसलिए गणगौर के इस त्यौहार को सौभाग्य तृतीया के नाम से भी जाना जाता है । आज भगवान शिव और माता गौरी यानि पार्वती जी की पूजा का विधान है।

इसके अलावा आपको बता दूं कि आज मत्स्य जयंती भी है। भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार के दिन को मत्स्य जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था और सृष्टि का कल्याण किया था। कहते हैं- इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को जल-जंतुओं या जलतत्व से होने वाली हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही इस व्रत को करने से सुख-सौभाग्य, आरोग्य, प्रेम और ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होती है। लिहाजा आज नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के साथ ही भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार और भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त कुछ खास उपाय करके कैसे आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। 

  1. आपके परिवार पर कभी किसी प्रकार की परेशानी न आये, इसके लिए आज पांच गुलाब के खिले हुए फूलों को गायत्री मंत्र पढ़ते हुए डेढ़ मीटर सफेद कपड़े में बांध दीजिये और इसे नदी में प्रवाहित कर दीजिए।

  2. अगर आप जीवन में आरोग्य पाना चाहते हैं, अपने जीवन को खुशहाल देखना चाहते हैं, तो आज आपको भगवान विष्णु के मत्स्य स्वरूप के दर्शन करने चाहिए। साथ ही दो मछलियों के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए।

  3. अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज 5 सफेद कौड़ियाँ लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर देवी माँ के मंदिर में चढ़ाएं और देवी मां की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस लाल कपड़े को उठाकर अपने साथ घर वापस ले आयें और अपनी तिजोरी में रख लें।

  4. अगर आप अपनी धनसम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो पीली कौड़ी और हर सिंगार की जड़ को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप से पूजन करके धारण करें, या अपने पास रखें इससे आपकी धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी।

  5. जीवन में सुख, समृद्धि पाने के लिए आज कमल की पंखुड़ियों में माता को मक्खन मिसरी का भोग लगाकर 48 लौंग और 6 कपूर की आहूति दीजिए। आज ऐसा करने से आपको जीवन में अपार सुख-समृद्धि मिलेगा।

  6. अगर आप अपना तेज कायम रखना चाहते हैं या समाज में अपना दबदबा बनाये रखना चाहते हैं, तो केले की पेड़ की जड़ में रोली, चावल, फूल और जल अर्पित करें और नवमी वाले दिन केले के पेड़ की थोड़ी सी जड़ घर में रखें।

  7. अगर आप अपनी बिजनेस संबंधी यात्राओं की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर माँ दुर्गा की विधि-पूर्वक धूपदीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी माँ को चढ़ाना चाहिए।

  8. अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में, बिजनेस में, घर में, स्पोर्ट्स में, राजनीति में या किसी मुकदमे में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज कच्चे आटें की लोई में गुड़ भरकर पानी में बहाएं। आज ऐसा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

  9. अगर आप अपने दांपत्य जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं, अपने सुख में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो कमल गट्टे को पीस कर देशी घी की सफेद बर्फी मिला कर 21 आहूति दें। इससे आपका दांपत्य जीवन बड़ा ही सुखी रहेगा।

  10. अगर आप अपने जीवन में धन की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज देवी दुर्गा के इस मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है-सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:। आज इस मंत्र का जप करने से आपको अथाह धन की प्राप्ति होगी।

  11. अगर आप बेहतर स्वास्थ्य पाना चाहते हैं, तो आज माँ दुर्गा को एक कपूर और 6 लौंग अर्पित करें। साथ ही दुर्गा जी के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है  देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।।

  12. अगर आप स्टूडेंट हैं और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन आपको अपनी मेहनत के अकोर्डिंग रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं तो आज दुर्गा मां को पुष्पांजलि देने के बाद इस मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र है- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।। साथ ही 2 कपूर की टिकिया और 12 लौंग देवी मां को चढ़ाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri Upay: नवरात्रि में करें ये उपाय राहु-केतु और शनि होंगे शांत, नहीं आएंगी जीवन में बाधाएं, मिलेगा धन लाभ

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के तीसरे दिन इन मंत्रों का करें जप, माता चंद्रघंटा बरसाएंगी कृपा, रोग और भय से मिलेगी मुक्ति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म