1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले करें ये काम, बरसेगी प्रभु की कृपा

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले करें ये काम, बरसेगी प्रभु की कृपा

 Published : May 05, 2023 03:59 pm IST,  Updated : May 05, 2023 03:59 pm IST

Chandra Grahan 2023: भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा जो देर रात 01 बजकर 01 मिनट तक चलेगा।

Chandra Grahan 2023- India TV Hindi
Chandra Grahan 2023 Image Source : INDIA TV

Chandra Grahan 2023: बुद्ध पूर्णिमा साल का एक बड़ा त्योहार है। आज ही के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। वैशाख मास की पूर्णिमा पर आने वाला यह त्योहार देश भर में मनाया जाता है। इस साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भी आज ही यानी 5 मई, शुक्रवार को लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा जो देर रात 01 बजकर 01 मिनट तक चलेगा। तो आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के बाद हमें क्या काम आवश्यक रूप से करने चाहिए। 

130 साल बाद बना यह योग 

गौरतलब है कि आज होने जा रहा चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसे हम पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण के नाम से भी जानते हैं। खास बात यह है कि 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ होने का दुर्लभ संयोग है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है। 

ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम

1. चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद हमें सबसे पहले पानी में गंगाजल और तूलसी पत्र मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे हमारी अपवित्रता और ग्रहण का दोष दूर होता है। 

2. ग्रहण के खत्म होने के पश्चात हमें पूरे घर की साफ-सफाई करनी चाहिए, अगर पूरा घर साफ करने में असमर्थ हैं तो हर जगह गंगाजल से छिड़कर हर जगह को पवित्र करना चाहिए। 

3. घर के पूजा स्थल पर सफाई के साथ भगवान की प्रतिमाओं को भी गंगाजल से स्नान कराना चाहिए।  

4. ग्रहण के बाद दोष दूर करने और अपनी राशि पर होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अनाज और पैसे का दान करना चाहिए। 

दुनिया में कहां-कहां दिखेगा यह चंद्र ग्रहण

आपको बता दें कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण हमारे पूरे देश में इस ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं रहेगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण से मतलब है कि यह हमारे देश में नजर नहीं आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी देश में नहीं होगा। इस ग्रहण को एशिया के अन्य देशों, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ या अशुभ? जानें सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म