Chhoti Diwali 2022: दिवाली का पर्व भारत में बेहद धूम धाम से मनाया जाता है। दिवाली से एक दिन पहले यानी कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली होती है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को है और छोटी दिवाली 23 अक्टूबर को पड़ेगी। दिवाली और छोटी दिवाली पर भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि का विस्तार होता है। आइए जानते हैं छोटी दिवाली पर ऐसा क्या किया जाए जिससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और धन का अभाव न हो।
छोटी दीपावली से पहले इन कामों को निपटा दें
ये उपाय करें, होगी धनवर्षा
छोटी दिवाली वाले दिन पांच नारियल खरीदें और उन सभी को एक पट्टे पर रखकर रोली का तिलक करें, अक्षत लगाएं, दीप जलाएं। अब इन्हें एक साथ लाल कपड़े में बांध दीजिए। अगले दिन दिवाली पूजन में इन्हें रखें। इसके बाद इन्हें घर पर एक साल के लिए किसी एक स्थान पर रख दें। कहते हैं इससे घर में सुख-संपन्नता बनी रहती है। इसी के साथ छोटी दिवाली के दिन सेंधा नमक मिले पानी से पोछा लगाएं इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। इससे वास्तुदोष भी दूर होता है।
ये भी पढ़ें -
संपादक की पसंद