1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Diwali Vastu Tips: दिवाली के दिन अगर दिख जाएं ये जीव तो खुल जाएगा आपकी फूटी किस्मत का ताला, होगी पैसों की ज़ोरदार बारिश

Diwali Vastu Tips: दिवाली के दिन अगर दिख जाएं ये जीव तो खुल जाएगा आपकी फूटी किस्मत का ताला, होगी पैसों की ज़ोरदार बारिश

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 18, 2022 11:30 pm IST,  Updated : Oct 18, 2022 11:30 pm IST

Diwali Vastu Tips: अगर आप दिवाली के दिन इन जानवरों को देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में बहुत जल्द माँ लक्ष्मी पधारने वाली हैं।

Diwali Vastu Tips: - India TV Hindi
Diwali Vastu Tips: Image Source : INDIA TV

Diwali Vastu Tips: इस महीने 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। यानी अभी दिवाली में करीब एक हफ्ते का समय है।दिवाली पर लोग अपने घर में दीपक जलाकर पूजा करते हैं। हिन्दू धर्म में इस त्यौहार को सबसे ऊपर माना गया है। इस दिन घर में मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भी कुछ चीज़ें बेहद शुभ मानी जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन अगर ये कुछ जानवर आपको दिखें तो इसका मतलब है कि माँ लक्ष्मी की कृपा आपके और आपके घर पर सदैव बनी रहेगी। दरअसल, दिवाली के दिन इन जानवरों का दिखना बेहद शुभ माना गया है।तो चलिए आपको बताते हैं कि इस दिन किन जानवरों का दिखना है बेहद शुभ। 

Diwali 2022: दीपावली से पहले घर में ठीक कर लें चीजें, वरना दरवाजे से ही लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

बिल्ली का दिखना माना जाता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, दिवाली के दिन अगर आपको अपने घर में या बाहर बिल्ली दिखे, तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब ये होता है कि अब आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

उल्लू देखने पर मिलता है माँ लक्ष्मी का आर्शीवाद

उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। अगर दिवाली वाले दिन आपको कहीं उल्लू दिख जाए तो समझ जाइए कि आपकी किस्मत खुलने वाली है।

Chanakya Niti: अगर इन बातों को किसी के साथ भी किया साझा, तो हंसी के पात्र बन जाएंगे आप, होगी जगहंसाई

छिपकली देखने से मिलता है शुभ समाचार

घरों में छिपकली होने से लोग बेहद परेशान होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर दिवाली के दिन घर पर छिपकली दिख जाए तो ये आपके लिए बेहद शुभ संकेत है। ज्योतिष के मुताबिक, छिपकली का दिखाई देना माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक है।

गाय देखने से आती हैं घर में लक्ष्मी

हिंदू धर्म में गाय का स्थान पूजनीय है। लोग गाय को अपनी माता मानते हैं।। अगर दिवाली वाले दिन आपको कहीं गाय देखने को मिल जाए तो ये काफी शुभ संकेत होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें - 

Neelam Ratna: इस राशि के जातक भूलकर भी न पहनें नीलम रत्न, वरना शनिदेव हो जाएंगे क्रोधित, बना देंगे आपको कंगाल

Vastu Tips: अगर गलती से भी इस दिशा में बन गया टॉयलेट, सिर पर होगा कर्जा और रूठ जाएगी किस्मत

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म