1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: अगर इन बातों को किसी के साथ भी किया साझा, तो हंसी के पात्र बन जाएंगे आप, होगी जगहंसाई

Chanakya Niti: अगर इन बातों को किसी के साथ भी किया साझा, तो हंसी के पात्र बन जाएंगे आप, होगी जगहंसाई

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 18, 2022 09:33 pm IST,  Updated : Oct 18, 2022 10:09 pm IST

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में बताया गया है कि कौन सी बातें सरेआम होने पर इंसान सिर्फ मान-सम्मान ही नहीं खोता, बल्कि उसे जीवन के हर मोड़ पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने विचारों को पिरोकर नीतिशास्त्र बनाया है। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और उनमे मनुष्य के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तार से बताया गया है। ऐसी ही एक नीति में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि कौन सी ऐसी बातें हैं जो मनुष्य को किसी को भी नहीं बतानी चाहिए।  अगर यह बातें लोगों को पता चल गई तो व्यक्ति का समाज में उठना-बैठना दूभर हो जाता है। आइए जानते हैं आखिर वो कौन सी बातें हैं। 

अपने घर की बुराई

कभी भी बाहा के लोगों से अपने घर की बुराई न करें। घर की कमियां बाहर करने पर परिवार की बदनामी होती है इसलिए इसे हमेशा आपस में सुलझाएं। घर के दोष दूसरों को बताने पर दुश्मन इसका फायदा उठा सकते हैं साथ ही मान-सम्मान को भी चोट पहुंचती है।

Diwali 2022: दीपावली से पहले घर में ठीक कर लें चीजें, वरना दरवाजे से ही लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

शारीरिक रिश्ते को जगजाहिर न करें

कभी भी अपने शारीरिक रिश्ते को जगजाहिर न करें।  ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन भी तबाह हो सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते की बातें किसी तीसरे तक नहीं पहुंचनी चाहिए वरना रिश्ते में तो दरार आती है, समाज में व्यक्ति असभ्य की श्रेणी में गिना जाता है।

सिद्ध औषधि

चाणक्य कहते हैं कि सिद्ध औषधि का सरेआम जिक्र करने पर सेहत को हानि पहुंच सकती हैं।चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कुछ खास और सिद्ध औषधियों की संपूर्ण जानकारी हमेशा गोपनीय रखनी चाहिए। इन दवाओं से दूसरों के इलाज में मदद की जा सकती है।

Diwali 2022: पैसों की तंगी झेल रहे हो? निजात पाने के लिए दिवाली पर करें उपाय

धर्म

चाणक्य के अनुसार दान सबसे बड़ा धर्म माना जाता है और गुप्तदान उसमें सर्वोपरि माना गया है। गुप्तदान कई गुना फल प्रदान करता है।धर्म-कर्म के कार्य का बखान करने पर उसका प्रभाव कम हो जाता है। धर्म का काम सच्चे मन से किया जाता है इसका कभी ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें - 

Neelam Ratna: इस राशि के जातक भूलकर भी न पहनें नीलम रत्न, वरना शनिदेव हो जाएंगे क्रोधित, बना देंगे आपको कंगाल

Vastu Tips: अगर गलती से भी इस दिशा में बन गया टॉयलेट, सिर पर होगा कर्जा और रूठ जाएगी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म