1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Diwali 2022: दीपावली से पहले घर में ठीक कर लें चीजें, वरना दरवाजे से ही लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Diwali 2022: दीपावली से पहले घर में ठीक कर लें चीजें, वरना दरवाजे से ही लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 11, 2022 03:06 pm IST,  Updated : Oct 12, 2022 07:42 am IST

Vastu Tips For Diwali 2022: वास्तु के हिसाब से घर और मुख्य द्वार को सजाने से परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए आज ही अपने घर को वास्तु के मुताबिक ठीक कर लें।

Diwali 2022- India TV Hindi
vastu tips for Diwali 2022 Image Source : FREEPIK

Vastu Tips For Diwali 2022: दीपों का त्यौहार दीपावली आने में अब चंद दिन ही बाकी हैं। ऐसे में सब अपने घरों की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग अपने घर-आंगन को तरह-तरह की चीजों से सजाने के लिए बाजार-बाजार भटक रहे हैं। हर कोई जानता है कि जहां सफाई रहती है वहीं ईश्वर पधारते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि पाने के लिए लोग सजावट में लाखों खर्च कर देते हैं। लेकिन अगर आपने अपने घर को वास्तु के हिसाब से नहीं रखा है तो लक्ष्मी आपके द्वार से मुंह फेर सकती हैं। तो माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए दिवाली से पहले घर में जरूरी बदलाव कर लें।

ये भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2022: संतान की लंबी आयु के लिए इस दिन रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

घर का बीच वाला स्थान

घर के बीच वाले हिस्से को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। इस जगह को साफ-सुथरा और खुला-खुला रखान अत्यंत महत्वपूर्ण है। तो दिवाली से पहले इस स्थान की अच्छे से सफाई कर लें। वहीं अगर इस जगह पर कोई सामना या फर्नीचर रखा है तो उसे तुरंत हटा दें।

घर का मुख्य द्वार

मुख्य द्वार ही किसी भी घर की असल पहचान होती है। तो जरूरी है कि दिवाली से पहले घर के मुख्या द्वार की सफाई कर लें। आप चाहें तो इसे अच्छे से सजा भी सकते हैं। वहीं अगर मुख्य द्वार का दरवाजा आवाज करता है तो उसे भी वक्त रहते ठीक करवा लें। दरवाजे का आवाज करना अशुभ माना जाता है।

मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें

घर के मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तिक लगाना काफी शुभ माना जाता है। वहीं लक्ष्मी जी के चिन्ह भी लगा सकते हैं। इसके अलावा मुख्य द्वार को फूलों के अलावा आम के पत्तों से भी सजाया जा सकता है। वास्तु के मुताबिक, इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ईशान कोण होता है देव स्थान

घर के ईशान कोण को देव स्थान कहा जाता है। तो दिवाली से पहले इस स्थान की अच्छे से साफ-सफाई कर लें। बेकार की चीजों को इस जगह पर न रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2022: कहीं छूट न जाए कोई सामग्री, अभी से करवा चौथ पूजा की थाली को कर लें रेडी

Mangal Gochar 2022: दिवाली के बाद इन 5 राशियों के लोग हो जाएं सतर्क, इस दिन से शुरू होगा भारी समय

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म