1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2022: कहीं छूट न जाए कोई सामग्री, अभी से करवा चौथ पूजा की थाली को कर लें रेडी

Karwa Chauth 2022: कहीं छूट न जाए कोई सामग्री, अभी से करवा चौथ पूजा की थाली को कर लें रेडी

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 11, 2022 11:44 am IST,  Updated : Oct 11, 2022 11:57 am IST

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ की थाली का पूजा में खास महत्व होता है। थाली में सुहाग की चीजों से लेकर करवा, दीपक, कांस की तीलियां रखी जाती है। बता दें कि इस बार 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2022- India TV Hindi
Karwa Chauth 2022 Image Source : FREEPIK

Highlights

  • चांद को देखकर ही करवा चौथ का व्रत खोला जाता है
  • इस पर्व में भगवान शिव-माता गौरी और करवा मां की पूजा की जाती है
  • करवा चौथ की थाली का पूजा में विशेष महत्व होता है

Karwa Chauth 2022: 'हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली...' इस बार सुहागिनों की ये रात 13 अक्टूबर 2022 को आएगा। हर विवाहित महिलाएं करवा चौथ पर्व का सालभर इंतजार करती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है वो पानी का एक बूंद भी रात में चांद देखने के बाद ही पीती हैं। करवा चौथ व्रत में चद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने की परंपरा है। इस पूजा में भगवान शिव-माता गौरी समेत गणेश, कार्तिक और करवा मां की पूजा की जाती है। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर विधि विधान के साथ पूजा करती हैं। साथ ही करवा माता से अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं।

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022 Mehndi Design: मेहंदी के इन लेटेस्ट डिजाइन्स के साथ लिखवाएं अपने सजना का नाम

करवा चौथ (karva chauth) की थाली का पूजा में विशेष महत्व होता है। तो अगर आप पहली बार यह व्रत रखने जा रही हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। करवा चौथ की पूजा की थाली में क्या-क्या होना चाहिए उसकी लिस्ट आप यहां से तैयार कर लें। 

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022: जानें क्या है करवा चौथ की पौराणिक कथा, आखिर कैसे हुई इसकी शुरुआत

करवा चौथ पूजा थाली सामग्री (karva chauth puja samagri list)

  1. मिट्टी का करवा
  2. छलनी
  3. 3. सिंदूर
  4. तांबे का लोटा और गिलास
  5. आंटे का दीपक या दीया
  6. चावल
  7. मिठाई और फल
  8. सुहाग सामग्री (चूड़ी, सिंदूर, बिंदी, काजल, आलता , नेल पॉलिश, कंघी, मेहंदी और चुनरी)
  9. कांस की तीलियां
  10. कुमकुम

करवाचौथ 2022 का शुभ मुहूर्त

  • 13 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 9 मिनट तक करवाचौथ पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 
  • करवाचौथ व्रत 13 अक्टूबर की सुबह 06:20 बजे से शुरू होकर रात 08:09 बजे तक रहेगा।
  • करवा चौथ के दिन चांद दिखने का समय रात 8 बजकर 9 मिनट पर रहेगा।

ये भी पढ़ें: 

Karwa Chauth 2022 Hair Style Tips: करवा चौथ पर ट्राई करें इन सेलिब्रिटीज का हेयर स्टाइल, आपके लुक को बना देगा सबसे अलग

Karwa Chauth 2022: कैटरीना से लेकर आलिया तक, ये अभिनेत्रियां मनाएंगी पहला करवा चौथ

Karwa Chauth 2022: इस बार सुहागिनों के पर्व करवाचौथ पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें किस दिन रखा जाएगा ये व्रत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म