1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2022: धनतेरस पर घर न लाएं खाली बर्तन, ये 3 शुभ चीजें जरूर रख लें

Dhanteras 2022: धनतेरस पर घर न लाएं खाली बर्तन, ये 3 शुभ चीजें जरूर रख लें

 Published : Oct 21, 2022 08:52 pm IST,  Updated : Oct 21, 2022 09:16 pm IST

Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों को अगर आप खाली ही घर लेकर आ जाते हैं तो इस बार ये गलती न करें। धनतेरस पर तीन खास चीजें डालकर लाने से आपका भाग्य चमक सकता है।

 Dhanteras 2022- India TV Hindi
Dhanteras 2022 Image Source : SOURCED

Dhanteras 2022:  कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सोना-चांदी, धनिया, झाडू, गोमती चक्र और झाडू खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि, इस दिन बर्तन खरीदन से भी माता लक्ष्मी, भगवान धन कुबेर और धनवतंरी की कृपा होती है। हालांकि धनतेरस पर स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों की जगह पीतल या किसी शुद्ध धातु के बर्तन ही खरीदने चाहिए। धनतेरस पर कोई नया बर्तन लाते वक्त एक और बात का ख्याल रखना चाहिए। धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों को अमृत कलश के समान माना जाता है। कहते हैं कि, इस बर्तन को कभी भी घर में खाली नहीं लाना चाहिए। इसमें कुछ न कुछ अवश्य रखकर लाएं। आइए आज आपको बताते हैं कि, धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों में आप कौन सी शुभ चीजें रखकर ला सकते हैं।

पानी

धनतेरस के दिन खरीदे गए बर्तनों में आप पानी भरकर ला सकते हैं। इससे आपके घर में सुख, समृद्धि का वास होगा। सनातन धर्म के अनुसार, जल पचंभूत तत्वों में से एक जल को देवता के रूप में स्वीकार किया गया है। इस पानी में आप थोड़ा-सा गंगाजल भी डाल सकते हैं। आप चाहें तो इन बर्तनों में शहद भी डालकर ला सकते हैं।

चावल
हिंदू धर्म में चावल को अक्षत कहा गया है। शास्त्रों के अनुसार, धार्मिक आयजनों में अक्षत का बड़ा ही खास महत्व होता है। पूजा-अनुष्ठानों में यह देवी-देवताओं को भी अर्पित किया जाता है। इसलिए शुभ कार्यों में चावल से बनी खीर का भोग लगाया जाता है। आप चाहें तो इस बर्तन में थोड़ा सा दूध भी लेकर आ सकते हैं।

सात तरह के अनाज
इस बर्तन में आप सात अलग-अलग प्रकार के अनाज भी लेकर आ सकते हैं। इसमें जौ के अलावा सफेद तिल, धान, मूंग दाल, मसूर दाल, काले चले और गेहूं आदि को रख सकते हैं। कई देवी-देवताओं की पूजा में ये अनाज न सिर्फ अर्पित किए जाते हैं, बल्कि इन्हें प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

ये भी पढ़ें - 

Dhanteras 2022: कब मनाएं धनतेरस, 22 या 23 अक्टूबर ? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Dhanteras 2022: इस धनतेरस घर लाएं ये चीजें, धन के देवता कुबेर आपके लिए खोल देंगे अपने भंडार

Dhanvantari Significance of Dhanteras: आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरी का दिन, धनतेरस पर ना खरीदें बर्तन, जानिए क्या है इस दिन का महत्व 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म