1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्या तुलसी खरीद सकते हैं? इस पौधे को धनत्रयोदशी के दिन घर में लाने से क्या परिणाम मिलते हैं, जानें

Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्या तुलसी खरीद सकते हैं? इस पौधे को धनत्रयोदशी के दिन घर में लाने से क्या परिणाम मिलते हैं, जानें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 25, 2024 04:21 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 04:47 pm IST

धनतेरस के खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खरीदारी करने से घर में बरकत आती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि, धनतेरस के पावन मौके पर तुलसी का पौधा खरीदना सही है या गलत।

Dhanteras 2024- India TV Hindi
धनतेरस 2024 Image Source : INDIA TV

धनतेरस का त्योहार माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही इस दिन खरीदारी करना भी बहुत शुभ-फलदायक माना जाता है। साल 2024 में धनतेरस का पावन त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन आभूषण, बर्तन, घर के जरूरी समानों के साथ ही पौधे भी खरीदे जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, धनतेरस के दिन तुलसी का पौधा खरीदना सही होता है या गलत, और इसे खरीदने से आपको जीवन में कैसे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

धनतेरस के दिन क्या तुलसी खरीदनी चाहिए?

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा रखने से घर में सकारात्मकता आती है और साथ ही कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी आपको प्राप्त होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि, धनतेरस के पवित्र मौके पर क्या तुलसी का पौधा खरीद सकते हैं?

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन तुलसी का पौधा खरीदा जा सकता है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर आप धनतेरस के दिन तुलसी के पौधे को घर में लाते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लाने से देवी लक्ष्मी भी आपके घर की ओर आकर्षित होती हैं। 

रखें इन बातों का ध्यान

  • धनतेरस के पावन मौके पर अगर आप तुलसी का पौधा खरीद रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि, इसे पूरे विधि-विधान से घर में स्थापित करें। 
  • तुलसी के पौधे को लाने से पूर्व ही इसके लिए जगह चुन लें, और उस जगह की सफाई करने के बाद उसे गंगाजल से पवित्र कर लें। 
  • घर की उत्तर या पूर्व दिशा में आपको तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। 
  • धनतेरस के दिन घर में तुलसी का पौधा लाने के बाद विधि-विधान से आपको इसकी पूजा आराधना करनी चाहिए। 
  • यानि धनतेरस के दिन तुलसी का पौधा खरीदना शुभ तो होता है लेकिन, ये आपको तभी शुभ फल देगा जब पूरे भक्ति भाव से आप इसे घर में स्थापित करेंगे। 
  • वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि, किसी विशेष कामना को पूरा करने के लिए आप धनतेरस पर तुलसी का पौधा घर पर लाए हैं तो इसकी पूजा आपको प्रतिदिन करनी चाहिए। 

धनतेरस पर घर में तुलसी लाने से क्या होता है? 

धनतेरस के दिन घर में तुलसी लाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण में शुद्धता आती है। इसके साथ ही तुलसी का पौधा ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इसके साथ ही घर के लोगों पर आने वाली विपत्तियों को भी तुलसी दूर कर सकती है। वास्तु से जुड़े कई दोषों को भी तुलसी दूर कर सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

आपको 31 अक्टूबर को ही क्यों मनानी चाहिए दीपावली, जान लीजिए इसके पीछे का कारण

Diwali 2024: लक्ष्मी माता को आकर्षित करते हैं ये पौधे, दिवाली से पहले जरूर लाएं घर, बरसने लगेगा पैसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म