1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2024 Date: आपको 31 अक्टूबर को ही क्यों मनानी चाहिए दीपावली, जान लीजिए इसके पीछे का कारण

Diwali 2024 Date: आपको 31 अक्टूबर को ही क्यों मनानी चाहिए दीपावली, जान लीजिए इसके पीछे का कारण

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 25, 2024 01:29 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 01:30 pm IST

Deepawali 2024: दीपावली सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इसकी तैयारी लोग महीने पहले से शुरू कर देते हैं। इस बार दिवाली की तारीख को लेकर बहुत कंफ्यूजन बना हुआ है। ऐसे में जानिए कि दिवाली 31 अक्टूबर को ही मनाना क्यों सही रहेगा।

Deepawali 2024- India TV Hindi
Deepawali 2024 Image Source : INDIA TV

Deepawali 2024 Date and Time: इस साल लोगों में दिवाली की डेट को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, इस बार बार दिवाली की डेट 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की सामने आ रही है। ऐसे लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें किस दिन दिवाली मनानी चाहिए। तो आज हम आपको बताएंगे कि दीपों का उत्सव दीपावली का त्यौहार असल में किस दिन मनाना सही रहेगा। साथ ही जानेंगे लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त। 

साल 2024 में दिवाली कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि का आरंभ 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है। अमावस्या तिथि समाप्त 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 13 मिनट पर होगी। ऐसे में दिवाली 31 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। 

31 अक्टूबर को ही क्यों मनानी चाहिए  दिवाली?

दिवाली 31 अक्टूबर को ही मनाना ज्यादा शुभ और फलदायी रहेगा। हालांकि कई जगह 1 नवंबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। 31 अक्टूबरको दिवाली इसलिए मनाना चाहिए क्योंकि इसी दिन रात में अमावस्या रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की रात को माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और भक्तों के घर जाती हैं।

लक्ष्मी पूजा 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को 3 बजकर 52 मिनट से 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल और स्थिर लग्न में है। ये सभी मुहूर्त 31 अक्टूबर को ही मिलेंगे। 

  • दीपावली पूजन का पहला मुहूर्त प्रदोष काल- शाम 5:36 से 6:15 बजे तक 
  • स्थिर लग्न में वृषभ लग्न का मुहूर्त- शाम 6:28 से 8:24 बजे तक 
  • सिंह लग्न का मुहूर्त- दोपहर 12:56 से 3:10 बजे तक रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Diwali 2024: दिवाली पर माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Diwali 2024: लक्ष्मी माता को आकर्षित करते हैं ये पौधे, दिवाली से पहले जरूर लाएं घर, बरसने लगेगा पैसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म