1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2024: दिवाली पर माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Diwali 2024: दिवाली पर माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, बदल जाएगी आपकी किस्मत

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 25, 2024 08:38 am IST,  Updated : Oct 25, 2024 10:20 am IST

Diwali 2024: दिवाली के दिन देवी मां लक्ष्मी को इन चीजों का भोग लगाने से घर में समृद्धि और संपन्नता आती है। तो यहां जान लीजिए कि दिवाली के दिन पूजा के समय माता लक्ष्मी को क्या भोग लगाना चाहिए।

Diwali 2024- India TV Hindi
Diwali 2024 Image Source : INDIA TV

Diwali 2024 Bhog: दिवाली की तैयारियों में हर कोई महीनों पहले से जुट जाता है। घर के रंग-रोगन से लेकर उसे सजाने तक का कार्य किया जाता है। कहते हैं माता लक्ष्मी को साफ-सफाई और सुंदरता अति प्रिय है। ऐसे में हर कोई देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मंदिर से लेकर घर तक को खास तरीके से सजाते हैं। इतना ही नहीं दिवाली की पूजा में भी कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी भूमिलोक पर भ्रमण करने आती हैं और जिस भी भक्त से प्रसन्न होती है उनपर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती है। तो आइए अब  जानते हैं कि धन की देवी माता लक्ष्मी को दिवाली के दिन क्या भोग लगाना चाहिए। 

खील-बताशा

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को खील-बताशा जरूर अर्पित करें। कहते हैं बताशा का भोग लगाने से शुक्र दोष से छुटकारा मिलता है। देवी मां को बताशा का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं मां लक्ष्मी को खील चढ़ाने से घर की आर्थिक परेशानियां दूर होती है और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। 

खीर

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना बिल्कुल भी न भूलें। खीर मां लक्ष्मी का प्रिय भोग माना जाता है। दिवाली के दिन खीर चढ़ाने से माता लक्ष्मी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और घर में संपन्नता भी आती है। 

हलवा 

धन की देवी मां लक्ष्मी को खीर के हलावा हलवा भी अति प्रिय है। ऐसे में दीपावली के दिन पूजा के समय माता लक्ष्मी को हलवा का भोग अवश्य लगाएं। हलवा का भोग लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन-धान्य में बरकत होती है। 

मां लक्ष्मी को ये चीजें भी करें अर्पित

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को अनार, नारियल, सेब, केला, सिंघाड़ा, मखाना और पान भी जरूर अर्पित करें। ये चीजें मां लक्ष्मी को बेहद पसंद है। इसके अलावा देवी लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भी भोग जरूर लगाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Diwali 2024: लक्ष्मी माता को आकर्षित करते हैं ये पौधे, दिवाली से पहले जरूर लाएं घर, बरसने लगेगा पैसा

Diwali 2024: दिवाली से पहले लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय न करें ये 7 गलतियां, जान लें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Diwali 2024: दिवाली पर इन 5 राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, कई ग्रह के योग से घर पर होगी जमकर धनवर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म