1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2024: लक्ष्मी माता को आकर्षित करते हैं ये पौधे, दिवाली से पहले जरूर लाएं घर, बरसने लगेगा पैसा

Diwali 2024: लक्ष्मी माता को आकर्षित करते हैं ये पौधे, दिवाली से पहले जरूर लाएं घर, बरसने लगेगा पैसा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 25, 2024 07:22 am IST,  Updated : Oct 25, 2024 07:22 am IST

Diwali 2024: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो तो इस दिवाली से पहले ये पौधे जरूर लगा लें। ये पौधे धन को आकर्षित करने वाले माने जाते हैं।

Diwali 2024- India TV Hindi
Diwali 2024 Image Source : INDIA TV

Diwali 2024 lucky Plants: दीपावली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। हर कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, देवी सरस्वती और कुबेर जी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि, धन और विद्या, ज्ञान का संचार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती हैं और जिन भक्त से प्रसन्न होती हैं उनपर अपनी असीम कृपा बरसाती हैं। ऐसे में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। तो आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। 

क्रसुला का पौधा

दिवाली से पहले आप अपने घर में क्रसुला का पौधा जरूर लगा लें। इसे जेट प्लांट भी कहते हैं। कहते हैं कि इस पौधे को लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। क्रसुला का पौधा धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है। 

तुलसी का पौधा

तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और यह भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है। यूं तो तुलसी का पौधा हर घर में मिल जाता है लेकिन आपके यहां नहीं है तो दिवाली से पहले जरूर ले आएं। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा रोजाना होती है वहां मां लक्ष्मी का वास रहता है। साथ ही उस घर का वातावरण भी सकारात्मक रहता है।

सफेद पलाश का पौधा

सफेद पलाश का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। पलाश का पौधा मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। इसके फूल अर्पित करने देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूरी करती हैं। पलाश का पौधा लगाने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं कहते हैं कि पलाश का पौधा लगाने से घर के लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

मनी प्लांट

कहा जाता है जिस घर में मनी प्लांट का पौधा हरा-भरा रहता है वहां धन की कभी कमी नहीं होती है। अगर आपके घर में अब तक मनी प्लांट नहीं है तो दिवाली से पहले घर जरूर ले आएं। मनी प्लांट का पौधा धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Diwali 2024: दिवाली पर इन 5 राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, कई ग्रह के योग से घर पर होगी जमकर धनवर्षा

Diwali 2024: आने वाली है दिवाली, तुरंत घर से निकाल दें ये चीजें, तभी मां लक्ष्मी चमकाएंगी भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म