1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2024: आने वाली है दिवाली, तुरंत घर से निकाल दें ये चीजें, तभी मां लक्ष्मी चमकाएंगी भाग्य

Diwali 2024: आने वाली है दिवाली, तुरंत घर से निकाल दें ये चीजें, तभी मां लक्ष्मी चमकाएंगी भाग्य

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 24, 2024 11:31 am IST,  Updated : Oct 24, 2024 11:34 am IST

Diwali 2024: अगर आप चाहते हैं आपके में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहे तो दिवाली से पहले घर से ये चीजें बाहर निकाल दें। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो घर में निगेटेविटी और अशुभता लाता है।

Diwali 2024- India TV Hindi
Diwali 2024 Image Source : INDIA TV

Diwali 2024: दीपावली का त्यौहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी धरती पर भ्रमण के लिए आती हैं। ऐसे में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने से लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। घर सजाने से लेकर  पूजा-पाठ तक का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं। लेकिन दिवाली के दिन तक घर में ये चीजें मौजूद हैं तो मां लक्ष्मी उल्टे पांव आपके घर के द्वार से लौट जाएंगी। ऐसे में दिवाली से पहले घर में ये चीजें निकाल दें तभी घर में माता लक्ष्मी का आगमन होगा।

टूटी मूर्तियां

अगर आपके घर या मंदिर में खंडित मूर्तियां है तो उसे दिवाली से पहले किसी नदी, पवित्र तालाब में विसर्जित कर दें या फिर किसी पेड़ के नीचे रख दें। कहते हैं कि घर में देवी-देवताओं के टूटी या खंडित मूर्तियां रखना अशुभ होता है। घर में इस तरह की मूर्तियां देखकर मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।

टूटा शीशा 

टूटा शीशा भी अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि टूटा हुआ शीशा घर में नकारात्मकता लाता है। साथ ही इससे परिवार के लोग भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में दिवाली से पहले आप अपने घर से टूटा हुआ शीशा घर से बाहर निकाल फेंकें। 

खराब लकड़ी की चीजें

अगर आपके घर में लकड़ी यानी फर्नीचर का कोई सामान टूटा-फूटा हुआ पड़ा है तो उसे दिवाली से पहला हटा दें। टूटे हुए फर्नीचर तरक्की में बाधा उत्पन्न करते हैं। इसके अलावा घर-परिवार में नकारात्मकता भी लाता है।

खराब लोहा का सामान 

दिवाली से पहले घर से खराब लोहा या लोहे से बनी चीजें भी निकाल दें।  टूटे या खराब लोहे के सामान शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं। खराब लोहे के कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। 

बंद घड़ी

बंद घड़ी को अपने घर में कभी भी नहीं रखना चाहिए। बंद घड़ी के कारण आपके कामों में रुकावटें भी आ सकती हैं। ऐसे में बंद घड़ी को दिवाली से पहले बाहर फेंक दें या फिर इसे ठीक करा लें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

धनतेरस के दिन इस शुभ समय और विधि के साथ करें पूजा, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, धन-धान्य में होगी अपार वृद्धि

Diwali 2024 Date: दिवाली कब मनाई जाएगी 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? चिराग दारूवाला ने दूर किया कंफ्यूजन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म