Diwali 2025 Laxmi Puja Muhurat: दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या (kartik Amavasya) के दिन मनाया जाता है। ये हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। दीवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस (Dhanters) से ही होती है और इसका समापन भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन होता है। दिवाली पर कई जगहों पर मां काली की भी पूजा (Diwali Maa Kali Puja) होती है। तो वहीं इस दिन नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) भी मनाई जाती है। इसके अलावा शारदा पूजा, कमला जयन्ती और चौपड़ा पूजा इत्यादि त्योहार भी इसी दिन पड़ते हैं। चलिए जानते हैं इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी।
दिवाली कब है 2025 में (Diwali 2025 Date)
इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:08 पी एम से 08:18 पी एम तक रहेगा।
दिवाली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2025 (Diwali Laxmi Puja Muhurat 2025)
| दिवाली 2025 | 20 अक्टूबर 2025, सोमवार |
| लक्ष्मी पूजा मुहूर्त | 07:08 पी एम से 08:18 पी एम |
| प्रदोष काल | 05:46 पी एम से 08:18 पी एम |
| वृषभ काल | 07:08 पी एम से 09:03 पी एम |
| अमावस्या तिथि प्रारम्भ | अक्टूबर 20, 2025 को 03:44 पी एम बजे |
| अमावस्या तिथि समाप्त | अक्टूबर 21, 2025 को 05:54 पी एम बजे |
निशिता काल मुहूर्त (Diwali Nishita Kaal Puja Samay 2025)
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 21
- निशिता काल - 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 21
- सिंह लग्न - 01:38 ए एम से 03:56 ए एम, अक्टूबर 21
दिवाली चौघड़िया पूजा मुहूर्त 2025 (Diwali Choghadiya Muhurat 2025)
- अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 03:44 पी एम से 05:46 पी एम
- सायाह्न मुहूर्त (चर) - 05:46 पी एम से 07:21 पी एम
- रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 10:31 पी एम से 12:06 ए एम, अक्टूबर 21
- उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 01:41 ए एम से 06:26 ए एम, अक्टूबर 21
यह भी पढ़ें:
इस मूलांक वालों के पास होती है कमाल की इंट्यूशन पावर, हर खतरे को पहले ही भांप लेते हैं