1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. बड़े मंगल की शाम जरूर जपें ये 7 मंत्र, हनुमान जी हर मनोकामना करेंगे पूर्ण

बड़े मंगल की शाम जरूर जपें ये 7 मंत्र, हनुमान जी हर मनोकामना करेंगे पूर्ण

 Published : Jun 03, 2025 08:55 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 08:55 am IST

आज ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल है, ऐसे में आज हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगता है। आज के दिन सुबह और शाम के समय में हनुमान जी की विशेष पूजा का होती है।

हनुमान जी- India TV Hindi
हनुमान जी Image Source : META AI

आज ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगलवार है, ऐसे में आज हनुमान जी की विशेष पूजा-पाठ की जाती है। मान्यता है कि आज हनुमान जी धरती पर आते हैं और अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। इस दिन हनुमान मंदिर में भगवान की भक्तिभाव से पूजा की जाती है, साथ ही मंगलवार का व्रत रखते हैं। हनुमान जी के कृपा से साधक के जीवन के सभी संकट एक पल में नष्ट हो जाते हैं। विद्वानों के मानें तो इस दिन सुबह और शाम की पूजा का खास महत्व होता है। अगर आप सुबह की पूजा नहीं कर पाएं हैं तो आज के दिन शाम को हनुमान जी के मंत्रों का जाप अवश्य करें, इससे आपको विशेष कृपा प्राप्त होगी।

कौन-कौन से मंत्र हैं जपने?

  1. ॐ हं हनुमते नमः:
  2. ॐ रामदूतय विद्महे कपिराजाय धीमहि अंजनि पुत्र चिरंजीव तन्नो हनुमत प्रचोदयात:
  3. ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
  4. ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्
  5. ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नम: 
  6. मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्:
  7. ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा:

मंत्र जपने की क्या है टाइमिंग?

शास्त्रों के मुताबिक, शाम 6 बजे से 9 बजे तक का समय भी मंत्र जप के लिए सही माना गया है। ऐसे में बस आपको यह ध्यान रखा है कि इन मंत्रों का जप किसी एकांत, शांत और पवित्र स्थान पर करना चाहिए। पूजा स्थान साफ-सुथरा हो यह भी सुनिश्चित करें। इसके अलावा, ध्यान रहे कि मंत्रों का जाप पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके करना चाहिए।

हनुमान जी के इन मंत्रों का जप करने से पहले साधक को नहाकर स्वच्छ कपड़े पहन लेना चाहिए। साथ ही यह भी स्मरण रहे कि मंत्र जपते समय साधक का मन शांत रहे और सकारात्मक विचार पर ही ध्यान रहे। हनुमान जी के इन बीज मंत्रों का जप पूरी एकाग्रता के साथ कम से कम 108 बार करना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपके सभी मनोकामना पूर्ण करेंगे।

इन मंत्रों के अलावा, साधक हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और हनुमान स्तोत्र का पाठ भी शाम के समय में कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

आज बड़े मंगल के दिन भूल कर भी न करें ये 5 काम, हनुमान जी हो सकते हैं नाराज

गंगा दशहरा के दिन घर में ही करें इन मंत्रों का जप होगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म