1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. आज बड़े मंगल के दिन भूल कर भी न करें ये 5 काम, हनुमान जी हो सकते हैं नाराज

आज बड़े मंगल के दिन भूल कर भी न करें ये 5 काम, हनुमान जी हो सकते हैं नाराज

 Published : Jun 03, 2025 06:52 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 06:52 am IST

आज ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगलवार है, ऐसे में आज हनुमान जी पूजा का खासा महत्व है। ऐसा कहा जाता कि जो जातक आज भक्ति-भाव के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें बुद्धि, बल, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके जीवन व परिवार में शुभता आती है।

हनुमान जी- India TV Hindi
हनुमान जी Image Source : FILE PHOTO

आज ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल है, आज हनुमान मंदिर में लाखों भक्तों को तांता लगा मिलेगा। माना जाता है कि आज नियमपूर्वक हनुमान जी का पूजन करना चाहिए और अपने श्रद्धानुसार मंदिरों में दान या जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन व्रत रखने और हनुमान जी की आराधना करने से जीवन के समस्त दुख दूर हो जाते हैं और हनुमान जी की असी अनुकंपा बनी रहती है।

दूर हो जाते हैं सभी दोष

आज यानी 3 जून को ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल है। कहा जाता है कि इसी दिन हनुमान जी को अमरता का वरदान मिला था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बजरंग बली की पूजा करने से राहु, केतु, शनि, मंगल दोष,पितृदोष से मुक्ति मिलती है और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। कहते हैं कि ज्येष्ठ के मंगलवार को हनुमान जी धरती पर भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों को आशीष देते हैं।

कब तक रहेगी अष्टमी?

जानकारी दे दें कि पंचांग के मुताबिक, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर है। यह तिथि 2 जून, 2025 को रात 8:35 मिनट से शुरू हुई है जो 3 जून, 2025 की रात 9:56 मिनट पर चलेगा।

आज क्या नहीं करना चाहिए?

विद्वानों का कहना है कि इस दिन घर में कुछ बड़ी गलतियां करने से बचना चाहिए, नहीं तो भगवान नाराज हो सकते हैं।

  1. बड़े मंगल के दिन घर में नमक, लहसुन, प्याज और मांस-मदिरा का सेवन न करें।
  2. इस दिन किसी से पैसों को उधार लेन-देन नहीं करना चाहिए। धन के मामले के लिए यह दिन अच्छा नहीं माना जाता है।
  3. बड़े मंगल पर किसी के लिए मन में बुरा विचार न लाएं और न ही उस पर गुस्सा करें।
  4. बता दें कि हनुमान जी को बाल ब्रह्माचारी कहा गया है, ऐसे में स्त्रियों को पूजा के दौरान उनकी प्रतिमा को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  5. कांच, काले रंग के कपड़े या श्रृंगार का सामान भी न खरीदें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

बड़ा मंगल के दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान प्रसन्न हुए तो दूर हो जाएंगे आपके मंगल दोष

कब मनाया जाएगा गंगा दशहरा? आखिर इस दिन शिव पूजन का क्या है महत्व; कैसे करनी है शिवलिंग की पूजा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म