1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. बड़ा मंगल के दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान प्रसन्न हुए तो दूर हो जाएंगे आपके मंगल दोष

बड़ा मंगल के दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान प्रसन्न हुए तो दूर हो जाएंगे आपके मंगल दोष

 Published : Jun 02, 2025 07:48 am IST,  Updated : Jun 02, 2025 07:48 am IST

3 जून को ज्येष्ठ का चौथा बड़ा मंगल है, ऐसे में इस दिन मनुष्य को हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। वहीं, अगर किसी की कुंडली मेंं मंगल दोष है तो उसे कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए।

हनुमान जी- India TV Hindi
हनुमान जी Image Source : META AI

3 जून को ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगलवार है, मान्यता है कि इस दिन बजरंग बली को अमरता का वरदान प्राप्त हुआ था। इस कारण इस दिन को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। आज के दिन पूजा-अर्चना करने वाले के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही हनुमान जी की कृपा भी बनी रही है। इसके अलावा, आज उन लोगों को भी कुछ उपाय जरूर करने चाहिए जिनके कुंडली में मंगल दोष है। आइए जानते हैं वह क्या उपाय हैं...

कब तक रहेगी अष्टमी तिथि?

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अष्टमी तिथि आज यानी 2 जून की रात 08.35 बजे ही शुरू होगी, जो आज यानी 3 जून की रात 09.56 बजे तक रहेगी। इस दिन शुभ मूहुर्त सुबह 04.02 बजे से लेकर रात 12.40 तक बताया जा रहा है।

कुंडली में मंगल दोष के छुटकारा पाने के उपाय

अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष हैं तो इस दिन हनुमान जी की पूजा,व्रत और उन्हें कुछ चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपको सौभाग्य वरदान में देंगे।

  • आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें सिंदूर जरूर चढ़ाएं।
  • आज के दिन मंगलवार का व्रत रखें और यथाशक्ति हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद बांटे।
  • आज के दिन लाल रंग के कपड़े, मिठाई, मसूर की दाल, शहद, गुड़ चना आदि गरीबों में दान करें।
  • इसके अलावा, अपने पास लाल रंग के रूमाल रखें।

मंगल मंत्र का जाप

ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः या फिर ऊँ भौं भौमाय नम: मंत्र का 10 हजार जाप करें। अगर यह मुमकिन नहीं तो आज के दिन कम से कम 1100 बार इन मंत्र का जाप करें।

शुभ मुहूर्त का समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.02 बजे से 04.43 बजे तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02.38 बजे से 03.34 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07.14 बजे से 07.35 बजे तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11.59 बजे से 12.40 बजे तक

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल, यहां जानें हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Numerology 2 June 2025: मूलांक 4 वालों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि, इन लोगों के लिए भी रहेगा सुनहरा दिन, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म