1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Raviwar Ke Upay: रविवार को करें ये आसान काम, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी, करियर में भी मिलेगी सफलता

Raviwar Ke Upay: रविवार को करें ये आसान काम, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी, करियर में भी मिलेगी सफलता

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 23, 2024 06:07 pm IST,  Updated : Nov 23, 2024 06:07 pm IST

Raviwar Upay: अगर आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं बनी हुई हैं तो रविवार के दिन इन उपायों को जरूर करें। इससे आपको समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। तो यहां जानिए रविवार के विशेष उपायों के बारे में।

Raviwar Upay- India TV Hindi
Raviwar Upay Image Source : INDIA TV

Raviwar Ke Upay: सप्ताह का रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान भास्कर की पूजा करने से निरोगी शरीर और सुखी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में रोजाना सूर्य देव को जल देना फलदायी माना गया है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति ऐसा रोज नहीं कर पा रहा है तो वो रविवार के दिन सूर्य देव की उपासना कर के शुभ फल प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की कृपा पाने के लिए क्या विशेष उपाय करना चाहिए जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

रविवार के दिन करें ये उपाय

- अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये रविवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।

 - अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो रविवार के दिन शिलाजीत सामने रखकर चौबीस बार गायत्री मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ इस प्रकार गायत्री मंत्र का जाप करने के बाद शिलाजीत को लेकर 42 दिनों में थोड़ा-थोड़ा करके उसका सेवन करें।

- जो लोग अपने पिता से आर्थिक सहयोग पाना चाहते हैं, उन्हें रविवार के दिन सूर्य देव के इस तंत्रोक्त मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।' मंत्र जाप के बाद अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

- जो लोग नौकरी में हैं और अपना मनपसंद जगह पर ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, वो रविवार के दिन सूर्य देव को बाजरे के दाने मिला हुआ जल अर्पित करने के साथ ही उनके इस मंत्र का 11 बार जाप भी करें। मंत्र है-'ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:'।

- अगर आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन अपने पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करने के साथ ही सूर्य देव के इस मंत्र का 21 बार जापकरें। मंत्र इस प्रकार है-'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।'

रविवार के दिन ऐसा करने से आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाने में कामयाब होंगे।

- अगर आप बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही लंबी आयु भी पाना चाहते हैं तो रविवार आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।सूर्य देव का मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। रविवार इस मंत्र का जप करने से आपको बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही लंबी आयु भी प्राप्त होगी।

- अगर कुछ दिनों से पिता के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट बनी हुई है तो रविवार आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:। रविवार ऐसा करने से आपके संबंधों से कड़वाहट दूर होगी और धीरे-धीरे करके आप दोनों के बीच प्यार का रिश्ता बनने लगेगा।

- अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो रविवार आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्य देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।

- अगर आपको लगता है कि किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपकी तरक्की में बाधा आ रही है, तो रविवार आपको एक लोटा जल में एक लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। रविवार ऐसा करने से आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं जल्द ही दूर होगी।

- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं तो रविवार आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज का दान न कर पाएं तो केवल गुड़ का दान करें। रविवार ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम होगा।

- अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं तो रविवार आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्य देव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए। रविवार ऐसा करने से आप आंख संबंधी परेशानियों से बचे रहेंगे और अगर आपको पहले से किसी प्रकार की आंख संबंधी परेशानी है तो उससे भी आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

- अगर जॉब में आपका प्रमोशन कई दिनों से रुका हुआ है तो रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और उनके इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है – 'ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।' रविवार के दिन ऐसा करने से जल्द ही आपका प्रमोशन होगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष की अमावस्या कब है? जानें सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Samudrika Shastra: करवट बदलकर या पेट के बल कैसे सोते हैं आप? सोने के तरीके से जानें व्यक्ति की अच्छाई और बुराई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म