Falgun Ekadashi Vrat Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। प्रत्येक माह में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष को। दोनों ही एकादशी तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस तरह साल में कुल 24 एकादशी व्रत रखे जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह में कब एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
फाल्गुन माह में आने वाली एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 23 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि समाप्त 24 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा। विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी को रखा जाएगा।
एकादशी व्रत में पारण तिथि का खास महत्व होता है। एकादशी का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले किया जाता है। विजया एकादशी का पारण 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। एकादशी पारण के लिए शुभ मुहूर्त 25 फरवरी को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से सुबह 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। वहीं द्वादशी तिथि 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी।
विजया एकादशी के दिन व्रत कर भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक को विजय की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही विजया एकादशी के दिन प्रभु नारायण के साथ माता लक्ष्मी की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और परिवार में सदैव खुशहाली, संपन्नता बनी रहती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Vijaya Ekadashi 2025: एकादशी के दिन श्रीहरि को चढ़ाएं बस ये चीजें, भगवान होंगे प्रसन्न
Mahashivratri 2025: शिवलिंग की पूजा सबसे पहले किसने की थी? महाशिवरात्रि से है इसका सीधा संबंध
संपादक की पसंद