1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Guru Purnima 2023 Wishes, Quotes: गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु...इन खास संदेश को भेजकर अपने गुरुजनों को दें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Guru Purnima 2023 Wishes, Quotes: गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु...इन खास संदेश को भेजकर अपने गुरुजनों को दें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 02, 2023 10:30 pm IST,  Updated : Jul 02, 2023 10:53 pm IST

Guru Purnima 2023: कहते हैं कि 'हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहिं ठौर' अर्थात् भगवान के रूठने पर तो गुरु की शरण मिल जाती है। लेकिन गुरु के रूठने पर कहीं भी शरण नहीं मिल पाती।

Guru Purnima 2023 Wishes- India TV Hindi
Guru Purnima 2023 Wishes Image Source : INDIA TV

Happy Guru Purnima 2023 Wishes: आज स्नान-दान की आषाढ़ी पूर्णिमा है। आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हमारा भारत देश अनेक परंपराओं का साक्षी रहा है। इन्हीं परंपराओं में से एक है गुरु-शिष्य परंपरा। प्राचीनकाल से ही भारत देश महान गुरु और उनके शिष्यों की जन्मस्थली रहा है। गुरु भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं और उस संस्कृति को याद रखने के लिए ही आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का नाम दिया गया है। गुरु पूर्णिमा सभी गुरुओं को याद करने का, उन्हें नमन करने का दिन है। ऐसे में आप अपने गुरु को इन खास संदेश के जरिए गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

1. गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः

गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु पूर्णिमा 2023 की शुभकामनाएं

 

2. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

3. गुरु, शिक्षक के बिना कोई ज्ञान नहीं
और ज्ञान के बिना कोई आत्मा नहीं
धैर्य, कर्म, ध्यान, ज्ञान, सद्बुद्धि
जीवन की सब अच्छी सीख
गुरु की ही तो है देन
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई

4. गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

5. जन्म दिया है माता-पिता ने हमें
जीने की कला सिखाई गुरु ने
ज्ञान, नेक व्यवहार, चरित्र और संस्कार की
हमने पाई है शिक्षा अपने गुरु से ही
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2023

6. गुरुर्देवो गुरुर्धर्मो, गुरौ निष्ठा परं तपः।
गुरोः परतरं नास्ति, त्रिवारं कथयामि ते ।।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

7. गुरौ न प्राप्यते यत्तन्नान्यत्रापि हि लभ्यते। 
गुरुप्रसादात सर्वं तु प्राप्नोत्येव न संशयः।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई

 

ये भी पढ़ें-

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर क्या है स्नान-दान का महत्व, इस दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर कर लें तुलसी से जुड़े ये उपाय, बन जाएगी लाइफ, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है? जानिए इसका महत्व और आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म