1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Guru Purnima 2024 Wishes: गुरुर्देवो गुरुर्धर्मो.... गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास संदेश और कोट्स

Guru Purnima 2024 Wishes: गुरुर्देवो गुरुर्धर्मो.... गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास संदेश और कोट्स

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 20, 2024 07:45 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 07:46 pm IST

Guru Purnima 2024: हिंदू धर्म में गुरुओं का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। ऐसे में आप अपने गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा के मौके पर ये खास मैसेज भेजकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Guru Purnima 2024- India TV Hindi
Guru Purnima 2024 Image Source : INDIA TV

Happy Guru Purnima 2024 Wishes and Quotes: 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। हमारे भारत देश में गुरुजनों का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। इसलिए हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का दिन बेहद ही खास है। गुरु पूर्णिमा का दिन अपने सभी गुरुओं को याद और नमन करने का दिन है। गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुजनों को इन खास संदेश और कोट्स भेजकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

1. गुरु गोविंद दोउ खडे काके लागूं पांय,

बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं!

2. दिया ज्ञान का भंडार हमको
किया भविष्य के लिए तैयार हमको
हैं कृतज्ञ उन गुरुओं के हम
जो किया ऋणी अपार हमको
गुरु पूर्णिमा 2024 की हार्दिक  शुभकामनाएं!

3. गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर:
गुरु साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

4. गुरु आपके उपकार का कैसे चुकाऊं मैं मोल
लाख कीमती धन भला, गुरु हैं मेरा अनमोल
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

5. गुरु की महिमा न्यारी है
अज्ञानता को दूर करके
ज्ञान की ज्योत जलाई है
गुरु की महिमा न्यारी है
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है 
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

7. वक्त भी सिखाता है और गुरु भी
पर दोनों में अंतर सिर्फ इतना ही है
कि गुरु सिखाने के बाद इम्तेहान लेता है
और वक्त इम्तेहान लेकर सिखाता है !
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

8. गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाँय 
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष।
गुरु बिन लखै न सत्य को गुरु बिन मिटै न दोष।।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

11. गुरुर्देवो गुरुर्धर्मो, गुरौ निष्ठा परं तपः।
गुरोः परतरं नास्ति, त्रिवारं कथयामि ते।।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें-

पितृ दोष के कारण हो रही है धनहानि? गुरु पूर्णिमा के दिन कर लें ये काम, पैसों की होने लगेगी बारिश

Sawan 2024 And Horoscope: सावन में किन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, जानें कौनसी राशियां रहेंगी सौभाग्यशाली

Ashadha Purnima 2024: इस दिन है आषाढ़ माह की पूर्णिमा, जानिए तिथि स्नान दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म