Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan 2024 And Horoscope: सावन में किन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, जानें कौनसी राशियां रहेंगी सौभाग्यशाली

Sawan 2024 And Horoscope: सावन में किन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, जानें कौनसी राशियां रहेंगी सौभाग्यशाली

Written By : Chirag Bejan Daruwalla Edited By : Vineeta Mandal Published : Jul 20, 2024 06:35 pm IST, Updated : Jul 20, 2024 06:35 pm IST

Sawan 2024: सावन का महीने शिवजी जी को अत्यंत प्रिय है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस माह में शिवलिंग पर जल और बेलपत्र जरूर अर्पित करें। तो आइए जानते हैं कि सावन में किन राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसने वाली है।

Sawan 2024- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Sawan 2024

Sawan 2024 And Rashifal: सावन माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि शिव मंत्रों का जाप करने से जातकों के जीवन पर बुरे ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है।  इस साल 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और समाप्त 19 अगस्त को होगा। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखने और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है और इस पवित्र महीने में जो शिव भक्त पूरे मन से शिव की पूजा करता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं जिन पर सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव हमेशा मेहरबान रहते हैं।

1. मेष 

मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। इस पूरे महीने भगवान भोलेनाथ आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे। आपको धन लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से अटके हुए आपके काम बनने की प्रबल संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको तरक्की और धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पूरे महीने व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। 

2. सिंह 

सिंह राशि वालों के लिए इस बार सावन का महीना बेहद खास रहेगा। इस महीने आपके जीवन में खुशियां आएंगी। लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। आप अपने करियर में अच्छा लाभ और ऊंचाइयां हासिल कर पाएंगे। इस महीने आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। 

3. धनु 

धनु राशि वालों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ और अच्छा रहेगा। सभी कामों में गति आएगी। कामों में सफलता मिलेगी और रुका हुआ पैसा फिर से मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

3. मकर 

मकर राशि वालों को सावन के महीने में कई अवसर मिलेंगे। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा से इस महीने आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे आपको धन कमाने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 

4. कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि जीवन में सफलता दिलाने वाली साबित हो सकती है। पिता के सहयोग से सरकार और सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए भी सावन का महीना अच्छी खबर लेकर आ सकता है। जो लोग अभी तक अपने क्षेत्र में संघर्ष कर रहे थे, उन्हें अब भगवान शिव की कृपा से अनुकूल वातावरण मिलेगा।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Sawan 2024: सावन में क्यों पहना जाता है हरा रंग? इसका भगवान शिव से क्या है संबंध, जानें इसका महत्व

Sawan Kanwar Yatra 2024: डाक कांवड़ यात्रा क्या होती है, क्यों माना जाता है इसको सबसे कठिन? जान लें नियम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement