1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan 2024: सावन में क्यों पहना जाता है हरा रंग? इसका भगवान शिव से क्या है संबंध, जानें इसका महत्व

Sawan 2024: सावन में क्यों पहना जाता है हरा रंग? इसका भगवान शिव से क्या है संबंध, जानें इसका महत्व

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 20, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 05:01 pm IST

Sawan 2024: सावन आते ही महिलाएं हाथों में मेहंदी और हरे रंग की चूड़ी-साड़ी में नजर आने लगती हैं। आखिर सावन माह में हरा रंग पहनना क्यों शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं सावन में हरे रंग का क्या है महत्व।

Sawan 2024- India TV Hindi
Sawan 2024 Image Source : INDIA TV

Sawan 2024: भगवान शिव को सावन का महीना अति प्रिय है। इस माह में भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। सावन में शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सावन में हरे रंग का भी विशेष महत्व होता है। इस महीने में महिलाएं खासतौर से हरे के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं। तो आइए जानते हैं कि सावन में हरा रंग पहनना क्यों शुभ माना जाता है और इसका भगवान शिव से क्या संबंध है।

सावन में हरे रंग का क्या है महत्व?

सावन मास में मौसम काफी खुशनुमा रहता है। हर तरफ हरियाली ही नजर आती है। सावन में बारिश होने की वजह से हर जगह सब पेड़ हरा और फूल खिले हुए दिखते हैं। हरे रंग को प्रकृति से जोड़ कर देखा गया है और भगवान शिव को प्रकृति से अत्यंत प्रेम है। दरअसल, हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और प्रकृति देवी पार्वती का ही स्वरूप माना जाता है। इस वजह से भोले शंकर को हरा रंग और प्रकृति दोनों से प्रेम है। ऐसे में सावन माह में हरा रंग पहनने से महादेव प्रसन्न होते हैं और मां पार्वती की भी कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा हरे रंग को प्रेम और खुशी का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि हरा रंग जीवन में खुशहाली, मानसिक शांति, बुद्धिमता और सकारात्मकता लाता है। 

सावन 2024 

सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होगी। सावन माह का समापन 19 अगस्त को होगा। बता दें कि इस साल सावन सोमवार से शुरू हो रहा है और समाप्त भी सोमवार के दिन ही होगा।  इस वर्ष सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन में सोमवार व्रत और शिव-पार्वती जी की विधिपूर्वक पूजा करने से सभी अधूरी कामनाएं पूरी होती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इस बार सावन माह की शुरुआत होगी सोमवार से, इस शुभ संयोग में ये 5 कार्य दिलाएंगे शिव कृपा और धन लाभ

Sawan 2024: सावन में शिव जी के इन 7 मंत्रों का करें जप, हर कार्य होगा सफल, मिलेगा मानसिक सुकून

Sawan Kanwar Yatra 2024: डाक कांवड़ यात्रा क्या होती है, क्यों माना जाता है इसको सबसे कठिन? जान लें नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म