1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan 2024: सावन में शिव जी के इन 7 मंत्रों का करें जप, हर कार्य होगा सफल, मिलेगा मानसिक सुकून

Sawan 2024: सावन में शिव जी के इन 7 मंत्रों का करें जप, हर कार्य होगा सफल, मिलेगा मानसिक सुकून

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 19, 2024 08:03 am IST,  Updated : Jul 19, 2024 08:03 am IST

Sawan 2024: सावन के महीने में भगवान शिव के मंत्रों का जप करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान किन मंत्रों का जप करने से शिव कृपा आपको प्राप्त होगी, आइए जानते हैं।

Sawan 2024- India TV Hindi
Sawan 2024 Image Source : FILE

Sawan 2024: भगवान शिव को देवों का देव कहा जाता है। इनकी कृपा अगर किसी व्यक्ति को प्राप्त हो जाए तो जीवन में हर क्षेत्र में वो सफल होता है। ऐसे में भगवान शिव के प्रिय माह सावन में अगर आप शिव मंत्रों का जप करते हैं तो आपको कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। मंत्रों के जप से जहां आपको मानसिक और शारीरिक सुकून मिलता है वहीं आपकी सभी मनोकामनाओं भी भोलेनाथ पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान शिव के इन मंत्रों के बारे में। 

भगवान शिव का गायत्री मंत्र 

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

इस मंत्र के द्वारा हम भगवान शिव का ध्यान करने की इच्छा जताते हैं और उनसे बुद्धि और मन को प्रकाशित करने का वर मांगते हैं। यह मंत्र आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है और साथ ही मानसिक रूप से भी आपको सशक्त करता है। 

महामृत्युंजय मंत्र 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ 

भगवान शिव का यह चमत्कारी मंत्र और माया मोह के बंधनों से मुक्त करता है। आपको मृत्यु का भय नहीं सताता और सत्य का आपको ज्ञान होता है। इस मंत्र का जप करने से आपकी कई पीड़ाएं दूर हो सकती हैं। 

भगवान शिव का ध्यान मंत्र 

करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा ।

श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं ।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व ।
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥

भगवान शिव के इस ध्यान मंत्र से आपको आपको जीवन में सफलता प्राप्त होती है। अगर आप अवसाद, विफलता, तनाव या नकरात्मकता से घिरे हैं तो इस मंत्र का जप करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। 

रुद्र मंत्र 

ॐ नमो भगवते रुद्राये।।

इस मंत्र के जरिये आप भगवान शिव को नमन करते हैं। यह मंत्र आपको पारिवारिक सुख और संपन्नता देने वाला माना जाता है। 

शिव जी का पंचाक्षरी मंत्र 

नम: शिवाय

आप भगवान शि की कृपा उनके इस पंचाक्षरी मंत्र का जप करके भी प्राप्त कर सकते हैं। इस मंत्र का निरंतर जप करने से मन और वाणी की शुद्धता भी आपको प्राप्त होती है। 

भगवान शिव के ये मंत्र भी हैं चमत्कारी

  • ॐ हौं जूं सः ।।
  • श्री महेश्वराय नम:।।
  • श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
  • श्री रुद्राय नम:।।
  • ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।

यह सारे मंत्र भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किए जा सकते हैं। इन सरल मंत्रों का जप करने से भी महादेव आप पर कृपा बरसता हैं। हालांकि शिव मंत्रों के जप के लिए आपको किसी एकांत स्थान का चुनाव करना चाहिए और कम-से-कम 108 बार मंत्र जप करना चाहिए। तभी आपको हर मंत्र का अच्छा फल प्राप्त होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Budh Gochar 2024: बुध आज सूर्य की राशि में करेंगे गोचर, कई लोगों के करियर क्षेत्र में आ सकते हैं बड़े बदलाव, जानें सभी राशियों का हाल

Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी कब है? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म