1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. गुरु पूर्णिमा पर कर लें ये आसान उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, धन लाभ और कारोबार में तरक्की के खुल सकते हैं रास्ते

गुरु पूर्णिमा पर कर लें ये आसान उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, धन लाभ और कारोबार में तरक्की के खुल सकते हैं रास्ते

 Published : Jul 28, 2026 10:49 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 11:18 pm IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिसे गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन गुरु पूजन और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। आइए जानते हैं आज किए जाने वाले ऐसे उपाय, जिन्हें करने से जीवन की विभिन्न समस्याओं से राहत मिल सकती है।

Guru Purnima - India TV Hindi
गुरु पूर्णिमा पर कर लें ये आसान उपाय Image Source : PINTEREST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह सभी गुरुओं को याद करने का, उन्हें नमन करने का दिन है। शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। कहते हैं गुरु पूर्णिमा से लेकर अगले चार महीने अध्ययन के लिये बड़े ही उपयुक्त माने जाते हैं। लिहाजा इस दिन अपने गुरुओं को प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लें और हो सके तो उन्हें कुछ भेंट करना चाहिए। इससे आपके ऊपर गुरु कृपा हमेशा बनी रहेगी। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा पर किए गए कुछ उपाय जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता दिला सकते हैं। यहां आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ऐसे ही कुछ प्रभावी उपायों के बारे में। 

धन वृद्धि का उपाय

11 कौड़ियां लेकर, उन पर हल्दी से तिलक करके आज मां लक्ष्मी को चढ़ाएं और अगले दिन सुबह इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। ध्यान दें कि आज से प्रत्येक पूर्णिमा के दिन इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी से निकालकर माता के सम्मुख रखकर उन पर पुनः हल्दी से तिलक करें और फिर से अगले दिन उन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको धन की कोई भी कमी नहीं होगी।

बिजनेस की बढ़ोतरी

भगवान विष्णु को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु के सामने चन्दन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में अपने आप बढ़ोतरी होने लगेगी।

कर्ज से मुक्ति का उपाय

शाम के समय अपने घर के मन्दिर में घी का एक दीपक जलाकर श्री नारायण के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है: ऊँ नमो भगवते नारायणाय। ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आपको अच्छा महसूस होगा।

कारोबार में तरक्की

एक कच्चा नारियल लेकर उस पर हल्दी से श्री लिखें। इस नारियल को श्री विष्णु के मन्दिर में दान कर दें। अगर आपके घर के आस-पास विष्णु जी का मन्दिर न हो तो किसी भी मन्दिर में दान कर दें। ऐसा करने से आपका बिजनेस जल्द ही तरक्की के नये शिखर पर पहुंचेगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

एक पीले रंग का साफ-सुथरा, नया कपड़ा लेकर, उसमें थोड़े-से चावल डालकर उसकी पोटली बनाएं। इस पोटली को श्री हरि के चरणों में लगाकर किसी मन्दिर में दान कर दें। ऐसा करने से आपके पास आने वाले धन का प्रवाह बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

परिवार का सहयोग

स्नान के बाद तुलसी के पौधे में पानी डालें और सत्यनारायण भगवान का ध्यान करें। इसके बाद तुलसी की जड़ के पास से थोड़ी-सी गिली मिट्टी लेकर, उससे परिवार के सब सदस्यों को तिलक लगाएं और साथ ही स्वयं भी माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से परिवार का सहयोग आपके साथ हमेशा बना रहेगा।

सुख समृद्धि के लिए

स्नान के बाद थोड़ी-सी रोली लेकर उसमें दो-चार बूंद घी डालें। अब घी और रोली को अच्छे से मिला लें। इस रोली से अपने घर के मन्दिर के बायीं और दायीं दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

व्यवसायिक यात्रा में लाभ

एक केसर की डिब्बी लेकर, उसे भगवान विष्णु के चरणों से लगाकर अपने पास रख लें और जब कभी आप किसी व्यवसायिक यात्रा से बाहर जायें, तो उस केसर से अपने माथे पर तिलक लगाकर जायें। लेकिन अगर आप केसर ना ले सकें, तो आप एक डिब्बी में सुखी हल्दी ले लें। ऐसा करने से आपको व्यवसायिक यात्राओं से अर्थ लाभ जरूर मिलेगा। आपकी फाइनेंशियल कंडिशन बेहतर होगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: शिव जी की रहती है इन 4 राशियों पर खास कृपा, जीवन में मिलते हैं सफलता और सुख के संकेत, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म