1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. हरियाली तीज पर पूजा के लिए बन रहे ये शुभ योग, जानें कैसे मिलेगा शुभ फल

हरियाली तीज पर पूजा के लिए बन रहे ये शुभ योग, जानें कैसे मिलेगा शुभ फल

 Published : Jul 26, 2025 11:09 am IST,  Updated : Jul 26, 2025 11:09 am IST

इस बार हरियाली तीज विवाहित महिलाओं के लिए बेहद शुभफलों की प्राप्ति कराने वाला पर्व है क्योंकि इस पर्व पर कई शुभ का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं यहां...

हरियाली तीज- India TV Hindi
हरियाली तीज Image Source : SORA AI

हिंदू धर्म में हरियाली तीज का अलग ही महत्व है, यह सावन माह में आता है। इस साल 27 जुलाई को मनाया जाएगा। माना जाता है कि यही वह दिन है जब शिव-शक्ति एक हुए थे। इस तिथि पर व्रत रखने जैसे वैवाहिक जीवन सुखमय और पति की लंबी उम्र होती है। यदि इस तिथि पर हरे रंग की चीजें और हरी चूड़ियां पहनी जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही भाग्योदय भी होता है। वहीं, कन्याओं को व्रत रखने पर सुयोग्य वर मिलता है। इस बार हरियाली तीज पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूजा  के लिए शुभ समय क्या है?

हरियाली तीज का समय

हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन माह शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10.41 बजे आरंभ होगी, जो 27 जुलाई की रात 10.41 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के कारण यह पर्व 27 जुलाई को मनाया जाएगा। साथ ही इस बार महालक्ष्मी राजयोग और रवि योग का विशेष संयोग बन रहा है। 

शुभ मूर्हूत

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.46 बजे से 05.30 बजे तक
  • प्रात: सन्ध्या- सुबह 05.08 बजे से 06.14 बजे तक
  • निशिथ काल मुहूर्त- रात 12.23 बजे से लेकर अगले पूरे दिन तक
  • सायान्ह संध्या मुहूर्त- 07.16 बजे से 08.22 बजे तक
  • अभिजीत मूहूर्त- दोपहर 12.19 बजे से 01.11 बजे तक
  • रवि योग- शाम 04.23 बजे से पूरा दिन
  • अमृत काल- दोपहर 02.55 से 03.48 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07.16 से 07.38 बजे तक

महालक्ष्मी राजयोग

ज्योतिषियों के मानें तो हरियाली तीज पर चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर रहेगा। यहां मंगल पहले से ही मौजूद है, ऐसे में चंद्र और मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस परिस्थिति के हिसाब से इस दिन पूजा-पाठ, दान, भजन और कीर्तन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​हरियाली तीज के व्रत में क्या खाना चाहिए? यहां जान लीजिए जरूर नियम व तरीके

हरियाली तीज पर दुख दूर करने के लिए जपें ये मंत्र, आरती से भी खत्म होगी घर की दरिद्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म