1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2023: होली पर हैंगओवर और भांग का नशा उतारने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स, पल भर में कर देंगे छू-मंतर,थकान से भी मिलेगी राहत

Holi 2023: होली पर हैंगओवर और भांग का नशा उतारने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स, पल भर में कर देंगे छू-मंतर,थकान से भी मिलेगी राहत

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Feb 27, 2023 02:26 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 02:27 pm IST

Holi 2023: होली आप एन्जॉय करिए, लेकिन शराब, बियर आदि नशीली चीजों से दूरी बनाकर। मगर ये सारे उपाय जरूर याद रखिए जिससे आप ऐसे लोगों की मदद कर सके जिन्होंने होली पर भांग का सेवन कर लिया है।

Holi 2023- India TV Hindi
Holi 2023 Image Source : PIXABAY

Holi 2023: रंगों का त्यौहार होली आने अब कुछ ही दिन रह गए है।  इस दिन लोग गुजिया, पापड़, दही भल्ले जैसे पकवानों का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो शराब, बियर

भांग आदि चीजों को पीना पसंद करते हैं। यूं तो रंग में भंग अच्छी बात नहीं है, लेकिन अगर आपने या आपके जानने वाले किसी ने इनका सेवन कर लिया है और भांग का नशा चढ़ गया है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप हैंगओवर आसानी से दूर सकते हैं। 

हैंगओवर उतारने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

1. ऑरेंज जूस या नींबू-पानी
अगर होली के बाद आप आपना हैंगओवर दूर करना चाहते हैं अगली सुबह ऑरेंज जूस या नींबू-पानी का सेवन करें। इसके सेवन से आपको जल्दी राहत मिलेगी। इसके लिए आप 2 नींबू का जूस या आधा कप ऑरेंज जूस पिएं।

2. नारियल पानी का करें सेवन
एक्सपर्ट की मानें तो नारियल पानी हैंगओवर दूर करने में बहुत जल्दी असर दिखाता है। दरअसल, इसमें इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा काफी अधिक होती है। ये ड्रिंक हमारे शरीर में नमक औरपोटैशियम की कमी की पूर्ति करने में मददगार होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से भी हैंगओवर को दूर किया जा सकता है।

भांग का नशा उतारने के लिए करें ये काम

  1. अगर भांग का नशा चढ़ा है तो उस दौरान मीठे का सेवन कम करें
  2. तला-भुना और हैवी खाना भी अवॉइड करें
  3. खूब सारा घी का सेवन करें। घी की जगह आप सफेद मक्खन का भी सेवन कर सकते हैं
  4. आप दही का सेवन भी कर सकते हैं, इससे भी आराम मिलता है
  5. आप डॉक्टर की सलाह के बाद कुछ आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन भी कर सकते हैं, जिनके नाम हैं- अश्वगंधारिष्ट, पंचत्रिकघृत, ब्राह्मी सिपर और पंचद्रव्यघृत
  6. आप नींबू पानी भी पी सकते हैं इससे भी भांग का नशा उतरता है
  7. इमली का पना पीना भी फायदेमंद होता है
  8. अरहर की कच्ची दाल पीसकर पीने से भी भांग का नशा उतर जाता है

तो होली आप एन्जॉय करिए, लेकिन शराब, बियर आदि नशीली चीजों से दूरी बनाकर। मगर ये सारे उपाय जरूर याद रखिए जिससे आप ऐसे लोगों की मदद कर सके जिन्होंने होली पर भांग का सेवन कर लिया है

ये भी पढ़ें - 

Holashtak 2023: आज से होलाष्टक शुरू, सभी शुभ कार्यों पर लगा रोक, इस दौरान किया ये काम तो हो सकती है अकाल मृत्यु!

Holi 2023: होलिका दहन की पूजा इस विधि के साथ करें, नोट कर लें पूजा की सामग्री की लिस्ट

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म